आमतौर पर माना जाता है कि बढ़ती उम्र के साथ ही व्यक्ति की चमक भी ढ़लने लगती है और इसे ही प्रकृति का भी माना जाता है, लेकिन बॉलीवुड में कुछ ऐसी ही हीरोइने है, जिन्होंने इसे गलत साबित कर दिया। जो समय के साथ और अधिक जवां दिखने लगी। इसी में सबसे बड़ा उदाहरण अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेस रेखा है, जो आज अपना 63वां जन्मदिन मना रही हैं, लेकिन उम्र के इस पड़ाव में वो पहले से भी अधिक खूबसूरत लगने लगी। मिलिए उन एक्ट्रेस से जिन्होंने अपनी उम्र को थाम लिया।
रेखा की तरह ही बढ़ती उम्र के साथ जवां दिखने लगीं ये 4 एक्ट्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेखा ने जब फिल्मी दुनिया में कदम रखा तो वह बेहद मोटी और थुलथुली थीं। उनके को स्टार नवीन निश्चल ने तो एक बार उनके साथ काम तक करने को मना कर दिया था, लेकिन फिर बाद में रेखा ने अपने शरीर पर इतनी मेहनत की फिर उनकी सुंदरता निखरती ही चली गई। आलम ये हुआ कि रेखा की आंखों की मस्ती के दीवाने लाखों बन गए।
शिल्पा शेट्टी भी समय के साथ और अधिक खूबसूरत होती जा रही हैं। एक बच्चे की मां होने के बावजूद भी उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। जब शिल्पा ने बॉलीवुड में कदम रखा था, तो इनको बुराई ही मिली थी। शिल्पा पर्दे पर बेहद काली दिखती थीं तो उनकी नाक भी अजीब थी। इसके अलावा वह अक्सर ही गुलाबी लिपिस्टक लगाती थीं, जो उनकी पर्सनलिटी को जरा भी सूट नहीं करती थी, लेकिन बाद मेँ शिल्पा ने अपने लुक पर काफी ध्यान दिया और योग के सहारे न सिर्फ अपनी फिटनेस बल्कि सुंदरता में भी चार चांद लगा डाले।
तनुजा की बेटी काजोल ने बेखुदी फिल्म से करियर शुरु किया। फिल्म फ्लॉप रही तो इंट्रस्टी ने काजोल को भी नकार दिया गया। लोगों को जरा भी नहीं लगा कि काजोल जैसी अजीब से चेहरे वाली लड़की में हीरोइन बनने के लिए कुछ खास है, लेकिन इसके बाद न सिर्फ काजोल की एक्टिंग ने लोगों को दिल जीत लिया, बल्कि अपनी काली गहरी आंखों का दीवाना कईयों को बना डाला।
ये भी पढ़ें- B'day Spl : रेखा के 5 रंग, इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं...
करिश्मा कपूर ने मात्र 17 साल की उम्र में बॉलीवुड में करियर शुरु किया। 'प्रेम कैदी' में जिसने भी उनको देखा मानने को तैयार ही नहीं हुआ कि ये कपूर खानदान से ताल्लुक रखती है। करिश्मा का चेहरा गोरा था और आंखें नीली पर उनका चेहरा देखने में बहुत ही अजीब सा लगता था। करिश्मा की भोंहे मिली हुई थीं और हेयर स्टाइल भी अजीब ही था। वो जरा भी सुंदर नहीं दिखती थीं, लेकिन बाद में करिश्मा ने अपना मेकओवर किया और फिर बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइनों में शुमार हो गई, जो आज भी बरकरार है।