फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Celebs: पर्दे पर साथ नजर आए ये सितारे असल में हैं भाई-बहन, एक ने तो निभाया था कपल का किरदार

Sun, 30 Oct 2022 08:54 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 30 Oct 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood Brothers Sisters Who Worked Together One Played On Screen Couple Role
श्रद्धा कपूर-सिद्धांत कपूर, शाहिद कपूर-सना कपूर - फोटो : social media

पर्दे पर कलाकार हर तरह का किरदार अदा करते हैं और पर्दे पर रिश्तों की नई कहानियां भी पिरोते हैं। इन्हीं में से एक है भाई-बहन का रिश्ता! जिसे कई बार पर्दे पर दिखाया जा चुका है। मगर अभिनय की इस दुनिया में कहानी कई बार दिलचस्प हो जाती है जब दो रियल लाइफ भाई-बहन पर्दे पर उतरते हैं लेकिन अलग-अलग तरह के किरदार निभाते हैं। ऐसे ही कई स्टार हैं जो असल जिंदगी में भाई बहन हैं और पर्दे पर साथ में काम करके खूब वाहवाही लूटी है। तो चलिए जानते हैं कि किन भाई-बहन की जोड़ी ने पर्दे पर निभाए किस तरह के किरदार।

 

 

These Bollywood Brothers Sisters Who Worked Together One Played On Screen Couple Role
दिशा वकानी, मयूर वकानी - फोटो : social media

सबसे पहले बात करते हैं टीवी अभिनेत्री दिशा वकानी और अभिनेता मयूर वकानी की। दोनों ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल में भाई बहन का किरदार अदा किया है और रियल लाइफ में भी भाई बहन हैं।
 

Katrina Kaif: एक्टिंग के बाद अब हाथ में बल्ला थामे नजर आईं कटरीना कैफ, जमकर लगाए चौके-छक्के

 

These Bollywood Brothers Sisters Who Worked Together One Played On Screen Couple Role
श्रद्धा कपूर, सिद्धांत कपूर - फोटो : insta

शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा हैं। उनके भाई का नाम सिद्धांत कपूर है। कम ही लोगों के पता होगा कि दोनों ने पर्दे पर भी साथ काम किया है। अंडरवर्ल्ड डॉन की बहन हसीना पारकर पर इसी नाम से एक फिल्म बनी है, जिसमें श्रद्धा कपूर ने हसीना का किरदार निभाया था, जबकि सिद्धांत दाऊद की भूमिका में थे।
 

No Entry Sequel: फिल्म से सलमान के बाहर होने की खबर पर पहली बार बोले अनीस बज्मी, कहा- अगर वह नहीं चाहते तो...

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Brothers Sisters Who Worked Together One Played On Screen Couple Role
शाहिद कपूर और सना कपूर - फोटो : social media

फिल्म 'शानदार' की गुलाबो गर्ल तो हर किसी को याद होगी। इस शानदार म्यूजिक ट्रैक में जो गुलाबों का किरदार अदा करने वाली एक्ट्रेस का नाम है सना कपूर। इस गाने में शाहिद कपूर सना के साथ फ्लर्टी अंदाज में नजर आए थे। वहीं आलिया भी मूछें लगाए सना के साथ फ्लर्ट करती दिखाई दी थीं। बता दें कि शाहिद कपूर और सना कपूर जो फिल्म असल जिंदगी में भाई बहन हैं। सना शाहिद की सौतेली बहन हैं।
 

Urfi Javed: पारस कलनावत को फिर से डेट कर रहीं उर्फी जावेद! एक्ट्रेस ने बताई क्या है सच्चाई

 

विज्ञापन
These Bollywood Brothers Sisters Who Worked Together One Played On Screen Couple Role
महमूद, मीनू मुमताज - फोटो : social media

साल 1958 में आई फिल्म 'हावड़ा ब्रिज' में महमूद और उनकी सगी बहन मीनू मुमताज ने ऑनस्क्रीन साथ में काम किया था। हालांकि दोनों को बहुत आलोचना का सामना करना पड़ा था। क्योंकि उस समय में इस असल जिंदगी के भाई बहन ने पर्दे पर कपल का रोल प्ले किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed