फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दादा साहब फाल्के के बर्थडे पर जानिए किन 5 सेलेब्स को मिला इस साल उनके नाम का अवॉर्ड

Mon, 30 Apr 2018 02:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 30 Apr 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
these bollywood celebrities get dada saheb phalke award
Dadasaheb Phalke

बॉलीवुड में फिल्मों की शुरुआत करने वाले दादा साहब का आज 148वां जन्मदिन है। दादा साहब ने न केवल फिल्म इंडस्ट्री की नींव रखी बल्कि बॉलीवुड को पहली हिंदी फिल्म भी दी जिसे लोग आज भी याद करते हैं। 19 साल के फिल्मी सफर में दादा साहब फाल्के ने 121 फिल्में बनाई थीं। फिल्म इंडस्ट्री में आज उनके नाम से मशहूर सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से कलाकारों को सम्मानित किया जाता है। हाल ही में इंडस्ट्री के कई लोगों को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आइए जानते हैं कौन है वो सितारें...

these bollywood celebrities get dada saheb phalke award
Hina Khan

हिना खान
हिना खान को रियलिटी शो, बिग बॉस सीजन 11 में बेस्ट एक्टिंग के लिए दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। पता हो कि बिग बॉस के घर में रहते हुए हिना खान ने अपने एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता था। इसके लिए ही उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड दिया गया है।

these bollywood celebrities get dada saheb phalke award
Diljit Dosanjh

दिलजीत दोसांझ
दिलजीत दोसांझ अपने कई सुपरहिट गानों और पंजाबी फिल्मों की वजह से काफी चर्चा में रहते हैं। सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग होने की वजह से ही दिलजीत दोसांझ को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। जी हां, दिलजीत साल 2018 की सबसे ट्रेंडिंग पर्सनैलिटी में से एक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
these bollywood celebrities get dada saheb phalke award
rakesh roshan lifetime achievement award

राकेश रोशन
दिग्गज फिल्म निर्माता राकेश रोशन को दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन पुरस्कार की तरफ से लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया है। उन्हें यह सम्मान बतौर निर्माता, निर्देशक, पटकथा लेखक, संपादक और अभिनेता हिंदी फिल्मों में योगदान के लिए दिया गया है।

विज्ञापन
these bollywood celebrities get dada saheb phalke award
vinod khanna

विनोद खन्ना
दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना को इस बार का दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया गया। आपको बता दें कि विनोद खन्ना का पिछले साल 27 अप्रैल को कैंसर के कारण 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। विनोद खन्ना ने साल 1968 में 'मन का मीत' फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था। विनोद खन्ना ने अपने करियर में 150 से ज्यादा फिल्में की थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed