फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Wedding: स्वरा भास्कर के अलावा ये सितारे भी कर चुके हैं सीक्रेट वेडिंग, किसी को नहीं लगने दी थी भनक

Fri, 17 Feb 2023 09:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 17 Feb 2023 09:46 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood Celebs Got Married Secretly to See Photo of Couple on Social Media
यामी गौतम-स्वरा भास्कर-अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी शादी की वजह से चर्चा में हैं। अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहने वाली स्वरा ने हाल ही में गुपचुप तरीके से शादी रचाई है। स्वरा पॉलिटिकल एक्टिविस्ट फहद अहमद के साथ विवाह बंधन में बंध गई हैं। अक्सर ढोल बजाकर हर बात का एलान करने वाली स्वरा ने अपनी जिंदगी की इतनी अहम बात की भनक तक फैंस को नहीं लगने दी। जब एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं तो हर कोई हैरान रह गया। वैसे, स्वरा इकलौती एक्ट्रेस नहीं हैं, जिन्होंने गुपचुप शादी रचाई हो। उनसे पहले और भी कई बॉलीवुड हस्तियां ऐसा कर चुकी हैं। आइए जानते हैं...

These Bollywood Celebs Got Married Secretly to See Photo of Couple on Social Media
यामी गौतम-आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया

यामी गौतम
बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने भी निर्देशक आदित्य धर के साथ सीक्रेट वेडिंग करके फैंस को चौंका दिया था। बता दें कि यामी ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को शादी की जानकारी दी थी। एक्ट्रेस ने वर्ष 2021 में आदित्य धर से शादी की।

These Bollywood Celebs Got Married Secretly to See Photo of Couple on Social Media
सना शेख - फोटो : सोशल मीडिया

सना शेख
जानी-मानी अभिनेत्री सना शेख ने पहले तो अच्छा-खासा करियर होने के बाद भी इंडस्ट्री को छोड़कर फैंस को झटका दिया था। फिर उन्होंने वर्ष 2020 में अचनाक एक दिन अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। 
Shehzada Box Office: पठान के बाद बॉक्स ऑफिस को मिला शहजादा, फ्री टिकट में कार्तिक की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Celebs Got Married Secretly to See Photo of Couple on Social Media
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी निजी जिंदगी पर सार्वजनिक रूप से बात करना ज्यादा पसंद नहीं करती हैं। अनुष्का भी उन एक्ट्रेस में शुमार हैं, जिन्होंने गुपचुप तरीके से विराट कोहली संग शादी रचाई। इन दोनों की शादी की तस्वीर भी सीधा सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। इन तस्वीरों से पहले इन दोनों की शादी के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी।
Varisu OTT Release: खत्म हुआ विजय के फैंस का इंतजार, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी थलपति की 'वारिसु'

विज्ञापन
These Bollywood Celebs Got Married Secretly to See Photo of Couple on Social Media
अली अब्बास जफर - फोटो : सोशल मीडिया

अली अब्बास जफर
फिल्ममेकर अली अब्बास ने भी वर्ष 2021 में एलिसिया से सीक्रेट वेडिंग की। इन दोनों की शादी तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, तो फैंस हैरान रह गए। पहले से इन दोनों की शादी को लेकर फैंस के पास कोई जानकारी नहीं थी।
Raveena Tandon: पिता को याद कर भावुक हुईं रवीना टंडन, इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर लिखी दिल छूने वाली बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed