फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Filmmakers: नेपोटिज्म को बढ़ावा देने के आरोप झेल चुके हैं ये फिल्मकार, लिस्ट में करण-जोया के भी नाम

Sun, 19 May 2024 12:45 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 19 May 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
These Bollywood Filmmakers faced allegation of nepotism Sanjay Leela Bhansali Karan johar Zoya Akhtar
भारतीय फिल्मकार - फोटो : अमर उजाला

संजय लीला भंसाली की डेब्यू वेब सीरीज हीरामंडी इन दिनों जमकर धमाल मचा रही है। इस वेब शो की जहां एक और तारीफ हो रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स उन पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं। दरअसल, इस शो में भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल अहम भूमिका में हैं। इस वजह से फिल्मकार को इन आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, सच्चाई इसके बिल्कुल विपरीत है। हाल ही में कपिल शर्मा के शो पर शर्मिन ने खुलासा किया था कि इस रोल के लिए उन्हें 16 बार ऑडिशन देना पड़ा था। नेपोटिज्म की हो रही चर्चा के बीच आज हम आपको कुछ ऐसे फिल्मकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर इस तरह के आरोप लग चुके हैं।


Youtubers In Movies: यूट्यूब की गलियों से तय किया फिल्मों की दुनिया तक का सफर, दिखाया अपनी कलाकारी का दम

These Bollywood Filmmakers faced allegation of nepotism Sanjay Leela Bhansali Karan johar Zoya Akhtar
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम
करण जौहर

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर-निर्माता निर्देशकों में करण जौहर का नाम जरूर शामिल किया जाता है। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। हालांकि, उन पर समय-समय पर भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने के आरोप लगते रहे हैं। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले अब तक वे कई सितारों के बच्चों को बॉलीवुड में लॉन्च कर चुके हैं। इस वजह से वे अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किए जाते हैं।

These Bollywood Filmmakers faced allegation of nepotism Sanjay Leela Bhansali Karan johar Zoya Akhtar
राकेश ओमप्रकाश मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम
राकेश ओमप्रकाश मेहरा

राकेश ओमप्रकाश मेहरा अब तक कई शानदार फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। उनकी दो सबसे कामयाब फिल्में रंग दे बसंती और भाग मिल्खा भाग है। राकेश पर भी कई बार नेपोटिज्म को बढ़ावा देने के आरोप लग चुके हैं। दिल्ली- 6 में अभिषेक को कास्ट करने के बाद उन पर सवाल खड़े किए गए थे। मिर्जिया के समय भी हर्षवर्धन कपूर को फिल्म में मौका देने को लेकर भी उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना  झेलनी पड़ी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Filmmakers faced allegation of nepotism Sanjay Leela Bhansali Karan johar Zoya Akhtar
जोया अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम
जोया अख्तर

बॉलीवुड की प्रतिभाशाली निर्देशकों में से एक, जोया अख्तर अपनी शानदार फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। वे भी नेपोटिज्म को बढ़ावा देने वाले आरोप से बच नहीं सकी हैं। फिल्म आर्चीज में सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर को मौका देने के लिए उन्हें भी जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
These Bollywood Filmmakers faced allegation of nepotism Sanjay Leela Bhansali Karan johar Zoya Akhtar
शशांक खेतान - फोटो : इंस्टाग्राम
शशांक खेतान

इस लिस्ट में शशांक खेतान का नाम भी शामिल है। अपने करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में बनाई हैं। निर्देशक की ज्यादातर फिल्मों में स्टार किड्स नजर आते हैं। उनकी बनाई फिल्मों में अब तक वरुण धवन, जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर और आलिया भट्ट जैसे कलाकार नजर आ चुके हैं। यही वजह है कि उन पर भी नेपोटिज्म को बढ़ावा देने के आरोप लग चुके हैं।
Akshay Kumar: अक्षय को IPL के टिकट का वादा कर मुकर गए शिखर, एक दूसरे की टांग खींचते नजर आए क्रिकेटर-अभिनेता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed