फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: बॉलीवुड की इन फिल्मों में नहीं है एक भी गाना, कहानी के दम पर बॉक्स ऑफिस पर साबित हुईं हिट

Fri, 28 Jul 2023 09:05 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 28 Jul 2023 09:05 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood films are without any song got hit at box office The Lunch Box A Wednesday Black Bhoot ittefaq
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में लगातार कई फिल्में रिलीज होती हैं, जिनमे से कुछ फिल्में फ्लॉप होती हैं तो कुछ हिट हो जाती हैं। हर फिल्म में कम से कम पांच से छह गाने भी देखने को मिलते हैं। कई बार फिल्मों के गाने भी उन्हें हिट बनाने में मदद करते हैं। फिल्मों के गाने का सुरूर दर्शकों पर इस कदर छा जाता है कि फिल्म को हिट बनाने के लिए केवल उनके गाने ही काफी होते हैं, जैसे की राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की फिल्म 'आशिकी'। यह फिल्म इस बात का उदाहरण है कि कभी कभी फिल्में केवल गाने के दम पर ही चलती हैं। बॉलीवुड में लगभग सभी फिल्मों में गाने देखने को मिलते हैं, जिनके गाने हिट भी होते हैं और फ्लॉप भी होते हैं। हालांकि, कुछ फिल्में बॉलीवुड में ऐसी भी हैं, जिनमें एक भी गाने नहीं हैं, बावजूद इसके वे फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुईं। चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जो अपनी कहानी के दम पर दर्शकों का दिल छू गईं।

These Bollywood films are without any song got hit at box office The Lunch Box A Wednesday Black Bhoot ittefaq
द लंच बॉक्स - फोटो : सोशल मीडिया

द लंच बॉक्स 
इस लिस्ट में सबसे पहली फिल्म है 'द लंच बॉक्स'। यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन गुनीत मोंगा ने किया था। फिल्म में इरफान खान, निम्रत कौर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आए थे। फिल्म की कहानी ने लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी। इस फिल्म को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि इतनी बेहतरीन फिल्म में एक भी गाना नहीं है। 'द लंच बॉक्स' में फिल्म 'साजन' के एक गाने को इस्तेमाल किया गया है, लेकिन इसका कोई अपना ओरिजिनल गाना नहीं है। 

These Bollywood films are without any song got hit at box office The Lunch Box A Wednesday Black Bhoot ittefaq
ब्लैक - फोटो : सोशल मीडिया

ब्लैक
अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म 'ब्लैक' भी इस लिस्ट में शामिल है। यह फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दोनों ही कलाकारों के दमदार अभिनय को सराहा गया था। 'ब्लैक' का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। इस फिल्म में भी कोई गाना नहीं है। क्योंकि, यह फिल्म एक देखने और सुनने में अक्षम लड़की पर केंद्रित थी, जिसका किरदार रानी मुखर्जी ने निभाया था। इस फिल्म ने भी कहानी के दम पर दर्शकों के दिल पर राज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood films are without any song got hit at box office The Lunch Box A Wednesday Black Bhoot ittefaq
ए वेडनेसडे - फोटो : Social media

ए वेडनेसडे
'ए वेडनेसडे' फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है। यह फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। फिल्म की कहानी से लेकर इसका निर्देशन बहुत बेहतरीन था। यह एक आम इंसान की कहानी को दिखाती है। जब एक आम आदमी सिस्टम से परेशान हो जाता है तो खुद इंसाफ के लिए कदम उठाता है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर ने मुख्य किरदार निभाया है। इस बेहतरीन फिल्म में भी कोई गाना नहीं है, लेकिन इसकी कहानी दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है।

विज्ञापन
These Bollywood films are without any song got hit at box office The Lunch Box A Wednesday Black Bhoot ittefaq
भूत - फोटो : सोशल मीडिया

भूत
साल 2003 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म 'भूत' भी उन फिल्मों की लिस्ट में शामिल है, जिसमें एक भी गाना नहीं है। यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म में उर्मिला मातोंडकर, अजय देवगन, नाना पाटेकर जैसे कई कलाकारों ने अभिनय किया था। फिल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया था। फिल्म में एक भी गाना नहीं है, लेकिन इसकी कहानी दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed