फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: बॉलीवुड की इन फिल्मों के बोल्ड सीन ने खूब बटोरीं सुर्खियां, लिस्ट में एनिमल का नाम भी हुआ शामिल

Thu, 07 Dec 2023 12:01 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 07 Dec 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
These Bollywood films Bold scenes made headlines Before Animal gehraiyaan to Lust Stories 2
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर की नवीनतम फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त शुरुआत की है। देशभर में फिल्म ने चार दिन में 241 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। पिता और पुत्र के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती इस फिल्म को रक्तपात, हिंसा और कुछ विवादास्पद दृश्यों के बावजूद सकारात्मक समीक्षा मिली है। यह फिल्म अपने बोल्ड सीन की वजह से भी सुर्खियों में है। रणबीर और तृप्ति डिमरी के बीच के अंतरंग  दृश्य की चर्चा खूब हो रही है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बोल्ड सीन भी सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे थे।


KWK 8: इस प्रक्रिया के तहत 'कॉफी विद करण' में आते है मेहमान, करण जौहर बोले- शो में बुलाना आसान नहीं है...

These Bollywood films Bold scenes made headlines Before Animal gehraiyaan to Lust Stories 2
गहराइयां - फोटो : सोशल मीडिया
गहराइयां

जब 'गहराइयां' का ट्रेलर आया था तब इसने न केवल अपनी मनोरंजक कहानी के लिए, बल्कि सिद्धांत चतुवेर्दी और दीपिका पादुकोण के बीच शानदार केमिस्ट्री के लिए भी दर्शकों का ध्यान खींचा था। फिल्म में दोनों के बीच बोल्ड दृश्यों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, यह फिल्म दर्शकों पर अपना जादू चलाने में नाकाम साबित हुई थी।

These Bollywood films Bold scenes made headlines Before Animal gehraiyaan to Lust Stories 2
लस्ट स्टोरीज - फोटो : सोशल मीडिया
लस्ट स्टोरीज

इस लिस्ट में लस्ट स्टोरीज का नाम भी शामिल है। फिल्म कई बोल्ड सीन थे। कियारा के अलावा फिल्म में भूमि पेडनेकर के भी अंतरंग दृश्य थे। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि फिल्म में बोल्ड सीन की शूटिंग से पहले वे घबराहट महसूस कर रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood films Bold scenes made headlines Before Animal gehraiyaan to Lust Stories 2
लस्ट स्टोरीज 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लस्ट स्टोरीज 2

तमन्ना भाटिया ने लस्ट स्टोरीज 2 में अपनी भूमिका के लिए बोल्ड दृश्यों से सभी को हैरान कर दिया था। अभिनेत्री ने अपने 18 साल के करियर में पहली बार लंबे समय से चली आ रही नो-किस पॉलिसी को तोड़ते हुए फिल्म के लिए अंतरंग दृश्यों से परहेज नहीं किया। इन कामुक दृश्यों की तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन जमकर वायरल हुए, जिसे देखकर उनके प्रशंसक भी दंग रह गए। 

विज्ञापन
These Bollywood films Bold scenes made headlines Before Animal gehraiyaan to Lust Stories 2
मर्डर - फोटो : Social media
मर्डर

इमरान हाशमी को अनुराग बसु की फिल्म मर्डर की वजह से जबर्दस्त लोकप्रियता हासिल हुई थी। इस फिल्म के बाद से ही लोगों के मन में उनकी छवि सीरियल किसर के रूप में बन गई। फिल्म में उनके और मल्लिका शेरावत के बीच जमकर अंतरंग दृश्य थे। साल 2004 में बनी यह फिल्म उस समय की सबसे बोल्ड फिल्मों में से एक थी। 
Deepika Padukone: 'फाइटर' के बाद इस फिल्म में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण, अगले साल शुरू हो सकती है शूटिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed