भारतीय सिनेमा में हर साल सैकड़ो की संख्या में फिल्में बनती हैं। इनमें कॉमेडी रोमांस, एक्शन और हॉरर समेत कई शैलियों की फिल्में लोगों को देखने को मिलती हैं। देश में डरावनी फिल्मों का भी एक अलग फैन बेस है। दर्शकों को इस तरह की फिल्में काफी पसंद आती है। हालांकि, कई बार यह फिल्में किसी न किसी मूवी की रीमेक होती हैं। जल्द ही अजय देवगन और आर माधवन की शैतान रिलीज होने वाली है। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। ऐसे में आज हम आपको उन फिल्मों हिंदी हॉरर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रीमेक हैं।
Bollywood: रीमेक हैं बॉलीवुड की ये हॉरर फिल्में, लिस्ट के नाम देख नहीं होगा यकीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिचित्राथजु एक कल्ट क्लासिक फिल्म है। साल 1993 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन फाजिल ने किया था। इसमें मोहनलाल, सुरेश गोपी और शोभना ने मुख्य भूमिका निभाई थी। आगे चलकर इस फिल्म का बॉलीवुड में रीमेक भी बना, जिसमें अक्षय कुमार और विद्या बालन नजर आए थे। फिल्म का नाम भूल भुलैया जो बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी।
राघव लॉरेंस की कंचना एक हॉरर-कॉमेडी थी, जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी। बाद में, इस फिल्म को हिंदी में फिर से बनाया गया, जिसमें अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी नजर आए थे। लक्ष्मी नाम की इस फिल्म को सीधा ओटीटी पर रिलीज किया गया था।
फिल्म अलोन में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में अभिनेत्री का डबल रोल था। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह ओरिजन फिल्म नहीं बल्कि 2007 में इसी नाम से बनी थाई फिल्म का रीमेक थी।
इस लिस्ट में नुसरत भरूचा की फिल्म छोरी का भी नाम है। फिल्म में अभिनेत्री ने शानदार अदाकारी दिखाई थी। हालांकि, यह भी एक रीमेक फिल्म ही थी। मराठी फिल्म लपाछपी का यह हिंदी रुपांतरण था।
Manmohan Desai: पता हैं मनमोहन देसाई की ये 10 हिट फिल्में?, इनमें से एक में भी अमिताभ बच्चन हीरो नहीं हैं..!