सब्सक्राइब करें

Bollywood star side business: शाहरुख खान से लेकर ऋतिक रोशन तक, एक्टिंग के साथ ये बॉलीवुड स्टार्स बिजनेस से भी कमाते हैं करोड़ों रुपये

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Sat, 19 Feb 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
these bollywood star celebs earn big money from side business in this list includes names from Shahrukh Khan to Hrithik Roshan
शाहरुख खान, सलमान खान, ऋतिक रोशन - फोटो : social media

बॉलीवुड स्टार्स अपनी एक-एक फिल्म के लिए मोटी रकम लेते हैं। ज्यादातर स्टार्स अपनी फिल्मों से ही करोड़ों रुपये की कमाई कर लेते हैं लेकिन कई ऐसे बॉलीवुड सेलेब्स भी हैं जो एक्टिंग के साथ बिजनेस में भी हाथ आजमाते रहते हैं और इन बिजनेसेस से करोड़ों की कमाई भी करते हैं। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान से लेकर चार्मिंग ऋतिक रोशन तक कई सितारों के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। तो चलिए नजर डालते हैं पांच ऐसे ही स्टार्स पर जो फिल्मों के अलावा बिजनसे से भी मोटी कमाई करते हैं।

Trending Videos
these bollywood star celebs earn big money from side business in this list includes names from Shahrukh Khan to Hrithik Roshan
सलमान खान - फोटो : social media

सलमान खान-
बॉलीवुड के सल्लू भाई यान सलमान खान अपनी एक फिल्मों  के अलावा विज्ञापनों से भी करोड़ो रुपये कमाते हैं लेकिन इसके अलावा वह फिल्मों का निर्माण भी करते हैं। उनका खुद का बिजनेस भी है। उनका अपना ब्रैंड Being Human भी काफी पॉपुलर है, कई बार सोशल मीडिया के जरिए वह इसका प्रमोशन भी करते नजर आते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान यात्रा डॉट कॉम में भी पांच प्रतिशत के  हिस्सेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
these bollywood star celebs earn big money from side business in this list includes names from Shahrukh Khan to Hrithik Roshan
ऋतिक रोशन - फोटो : social media

 ऋतिक रोशन-
बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम और चार्मिंग गुडलुक्स एक्टर ऋतिक रोशन का दिमाग भी बिजनेस में खूब चलता है। ऋतिक रोशन अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं।  मुंबई में उनकी अपनी एक जिम है और इसके अलावा बैंगलुरु में फिटनेस जिम Curefit में भी उनकी हिस्से दारी है। इसके अलावा ऋतिक का अपना फैशन ब्रांड HRX है जिसकी मेजोरिटी हिस्से दारी उन्होंने मिंत्रा को बेच दी है।

these bollywood star celebs earn big money from side business in this list includes names from Shahrukh Khan to Hrithik Roshan
शाहरुख खान - फोटो : social media

शाहरुख खान
किंग खान यानी शाहरुख बॉलीवुड के सुपरस्टार तो है हीं साथ ही एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। शाहरुख खान 500 करोड़ टर्नओवर के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के को-ओनर होने के साख ही आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को को-ओनर भी हैं।

विज्ञापन
these bollywood star celebs earn big money from side business in this list includes names from Shahrukh Khan to Hrithik Roshan
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार-

बॉलीवुड के अक्षय कुमार एक सफल एक्टर, सफल फैमिली मैन होने के साथ ही सफल बिजनेसमैन भी हैं। अक्षय ने हाल ही में पबजी गेम बंद होने के बाद FAU-G नाम से एक गेम लॉन्च किया था। इसके अलावा इन्होंने साल 2008 में हरी ओम प्रोडक्शन्स की शुरुआत भी की थी जो इनके पिता के नाम पर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed