फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गपशप: कभी अफेयर को लेकर सुर्खियों में आ गए ये सितारे, अब बन चुके हैं किसी और के हमसफर

Mon, 20 Sep 2021 11:51 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 20 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
These bollywood stars affairs were once made headline now they got married to different person
अर्पिता खान, अर्जुन कपूर, युवराज सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड  इंडस्ट्री अपनी रोमांटिक कहानियों के लिए मशहूर है। यहां पर्दे पर जितनी रोमांटिक कहानी नहीं दिखाई जाती उससे ज्यादा अफेयर के किस्से तो पर्दे के पीछे मिल जाते हैं। इंडस्ट्री में बहुत सी प्रेम कहानियों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इन सितारों के अफेयर की खूब चर्चा भी हुई थी लेकिन फिर अचानक से उनका ब्रेकअप हो गया और ये सितारे आज किसी और के हमसफर बन चुके हैं।



कभी इन सितारों ने अपने अफेयर से बटोरी थीं सुर्खियां

जहां एक तरफ कुछ कपल्स ऐसे थे जिनके अफेयर और ब्रेकअप की खबरों ने खूब हंगामा मचा दिया था तो वहीं आपको आज कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताते हैं जिनके अफेयर की खबरें उस समय तो काफी चर्चा में आईं थीं लेकिन आज बहुत से लोग उन रिश्तों को भूल भी चुके हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही सितारों से जिनके अफेयर की खबरें भूल गए सभी।

These bollywood stars affairs were once made headline now they got married to different person
रणवीर सिंह, अहाना देओल - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह-अहाना देओल

धर्मेंद्र और जितेंद्र की छोटी बेटी अहाना देओल अपने परिवार के बाकी सदस्यों की तरह फिल्मों में नहीं आईं और लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं। हालांकि एक वक्त ऐसा था जब उनका नाम रणवीर सिंह के साथ जुड़ा था। दरअसल कॉलेज के दिनों में रणवीर और अहाना का अफेयर था लेकिन फिर कुछ ही सालों में उनका ब्रेकअप हो गया था। इस बात का खुलासा खुद रणवीर सिंह ने किया था। हालांकि आज रणवीर दीपिका के पति बन चुके हैं और वो उनके साथ बेहद खुश हैं।

These bollywood stars affairs were once made headline now they got married to different person
शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा-शाहिद कपूर

'कमीने' और 'तेरी मेरी कहानी' में साथ नजर आने वाले प्रियंका और शाहिद ने भी किसी वक्त अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि उनका अफेयर शुरू होने के कुछ समय बाद ही खत्म हो गया था। जहां कई कपल्स काफी लड़ते झगड़ते अलग होते हैं तो वहीं प्रियंका और शाहिद आपसी सहमति से अलग हो गए थे। इसके बाद प्रियंका ने निक जोनस से शादी कर ली तो वहीं शाहिद मीरा के पति बन चुके हैं। इतना ही नहीं प्रियंका के रिसेप्शन में शाहिद कपूर भी पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
These bollywood stars affairs were once made headline now they got married to different person
युवराज सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण- युवराज सिंह

रणवीर सिंह की पत्नी बनने से पहले दीपिका का नाम कई सितारों से जुड़ा था। सिर्फ अभिनेता ही नहीं बल्कि दीपिका का नाम क्रिकेटर युवराज से भी जुड़ा था। ऐसी खबरें सामने आईं थीं कि दीपिता और युवराज एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि जल्द ही उनका ब्रेकअप हो गया था जिसके बाद से युवराज ने हेजल से शादी रचा ली। बहुत से लोगों को शायद याद भी नहीं होगा कि कभी दीपिका और युवराज का नाम साथ जुड़ा था।

विज्ञापन
These bollywood stars affairs were once made headline now they got married to different person
अर्जुन कपूर के साथ अर्पिता - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन कपूर-अर्पिता खान

मलाइका अरोड़ा से पहले अर्जुन का दिल सलमान खान की बहन पर आया था। अर्जुन ने खुद खुलासा किया था कि वो अर्पिता को काफी पसंद करते थे और दोनों का दो साल तक अफेयर चला था। हालांकि ब्रेकअप के बाद अर्जुन काफी तनाव में रहने लगे थे। वहीं अब अर्जुन का नाम मलाइका संग जुड़ चुका है वहीं अर्पिता खान आयुष शर्मा की पत्नी बन चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed