फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोचक: अफगानिस्तान से रहा है इन सितारों का खास रिश्ता, जानिए इनके बारे में सबकुछ

Wed, 18 Aug 2021 10:44 AM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 18 Aug 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
These Bollywood Stars have special relationship with Afghanistan know about them
अफगानिस्तान से है इन सितारों का खास रिश्ता - फोटो : Social media

आज अफगानिस्तान में तालिबान की हुकूमत कायम हो चुकी है और वहां पर आने वाले काले दौर की कहानी को लिखा जा रहा है। वैश्विक हितों की भेंट चढ़ते इस देश की सहायता करने के लिए आज कोई भी आगे नहीं आ रहा है। भले ही आज तालिबान के साय में उसके भविष्य की कहानी काफी जर्जर होती दिख रही है। वहीं विगत 20 वर्षों के दौरान इस देश ने कई नई चीजों को भी देखा। उसी में एक है बॉलीवुड!  बॉलीवुड और अफगानिस्तान का काफी खास रिश्ता है। वहां पर बड़ी मात्रा में हिंदी फिल्मों को पसंद किया जाता है। यूट्यूब पर आपको ऐसे कई वीडियोज देखने को मिल जाएंगे, जिनमें अफगानी लोग ये कहते दिख रहे होंगे कि उन्हें बॉलीवुड की फिल्में काफी पसंद है। यहां तक की कई अफगानी लोगों ने हिंदी भी बॉलीवुड की फिल्मों के माध्यम से ही सीखी है। वहीं दूसरी तरफ हमारे बॉलीवुड के कई एक्टर्स का खास रिश्ता अफगानिस्तान के साथ है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं उन सुपर स्टार्स के बारे में जिनका संबंध अफगानिस्तान के साथ है।

These Bollywood Stars have special relationship with Afghanistan know about them
कादर खान - फोटो : Social media

कादर खान

90 के दशक के मशहूर एक्टर कादर खान को आज भी करोडों लोग याद करते हैं। इस कलाकार ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों के मस्तिष्क पर एक ऐसी छाप छोड़ी है, जो सदियों तक नहीं मिटने वाली। कादर खान का जन्म अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। उनके पिता कंधार माता बलूचिस्तान की रहने वाली थी। हालांकि कुछ समय बाद उनका परिवार भारत के  मुंबई शहर में आकर बस गया था। 
These Bollywood Stars have special relationship with Afghanistan know about them
सलीम खान - फोटो : Social media

सलीम खान

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान का एक खास रिश्ता अफगानिस्तान से है। उनके परदादा वहां से भागकर भारत में आए थे। उस दौरान अफगानिस्तान में खूब लड़ाइयां होती थी। इस कारण शांति के तलाश में उनके परदादा वहां से भारत में आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Stars have special relationship with Afghanistan know about them
सलमान खान - फोटो : Instagram

सलमान खान

सलमान खान सलीम खान के बेटे हैं। ऐसे में सलमान खान का भी अफगानिस्तान से खास रिश्ता है। उनके पूर्वज अफगानिस्तान में रहते थे। शांति की तलाश में वे भारत आकर रहने लगे। उन्होंने भारत में आने के बाद मध्य प्रदेश में अपना निवास स्थान बनाया। 

विज्ञापन
These Bollywood Stars have special relationship with Afghanistan know about them
फिरोज खान, विनोद खन्ना - फोटो : Social media

फिरोज खान

मशहूर एक्टर फिरोज खान को कौन नहीं जानता है। बॉलीवुड में उनकी कई फिल्में सुपर डुपर हिट साबित हुईं। फिरोज खान अफगानिस्तान के पठान थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed