बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्में तो बनते ही हैं, लेकिन फिल्मों के साथ साथ यहां रिश्ते भी बनते हैं। कई जोड़ियां तो अपने रिश्ते साकार कर लेती है, लेकिन कई अपने परिवार वालों के दबाव में आकर अपनी प्रेम कहानी से एग्जिट ले लेते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताएंगे, जिनकी प्रेम कहानी का विलेन कोई और नहीं बल्कि उनकी मम्मीयां बनीं। तो चलिए जानते हैं।
Bollywood: इन सितारों की मां को पसंद नहीं आई अपने बच्चों की लव स्टोरी, विलेन बनकर तोड़ दिया रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन
अभिनेत्री करिश्मा कपूर और अभिनेता अभिषेक बच्चन की प्रेम कहानी तो जगजाहिर है। एक समय ऐसा था, जब दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। अभिषेक और करिश्मा की शादी में बबीता कपूर विलेन बनी थी। उस समय अभिषेक का करियर डूबने की कगार पर था। वहीं, अमिताभ बच्चन भी फिल्मों में कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहे थे।
करीना कपूर और शाहिद कपूर
करीना कपूर और शाहिद कपूर की प्रेम कहानी तो बॉलीवुड की चर्चित प्रेम कहानियों में से एक रही है। इनके ब्रेकअप के वजह के कई किस्से सामने आए हैं, उन्हीं में एक वजह यह भी थी कि करीना की मम्मी और बहन को शाहिद खास पसंद नहीं थे। इस कारण दोनों को अपना रास्ता अलग करना पड़ा।
गोविंदा और नीलम
गोविंदा और नीलम की प्रेम कहानी बाकियों से काफी अलग है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा शादी शुदा होने के बावजूद नीलम पर दिल हार बैठे थे। यही नहीं, वह अपनी पत्नी सुनीता को भी तलाक देने के लिए तैयार बैठे थे, लेकिन उनकी मां ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया और गोविंदा और सुनीता का रिश्ता बिगड़ने से संभाला।
रणबीर कपूर और कटरीना
रणबीर कपूर और कटरीना की लव स्टोरी बी टाउन की सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में से एक रही है। दोनों ने एक दूसरे को कई वर्षों तक डेट भी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कटरीना से शादी करने के लिए भी तैयार थे, लेकिन उनकी रणवीर की मां नीतू कपूर को यह रिश्ता बिलकुल पसंद नहीं था। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया और दोनों अलग हो गए।