सब्सक्राइब करें

90s के इन बॉलीवुड कपल्स की प्रेम कहानी नहीं हो पाई पूरी, आखिरी वाले ने तो गर्लफ्रेंड संग की थी मारपीट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 03 Feb 2021 12:27 PM IST
विज्ञापन
Bollywood: 90s couples whose love story remained incomplete
अजय-करिश्मा, अक्षय-शिल्पा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड स्टार्स के बीच शूटिंग के दौरान प्यार होना आम बात है। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार कपल्स हैं, जिन्हें फिल्मों में काम करते वक्त एक-दूसरे ये प्यार हुआ और फिर कपल ने शादी रचाई। तो वहीं बॉलीवुड में कुछ ऐसे कपल्स भी हैं, जिनकी प्रेम कहानी के चर्चे तो सुर्खियों में खूब रहे लेकिन उनके प्यार को मंजिल नहीं मिली। आज हम आपको 90 के दशक की कुछ ऐसी ही जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी प्रेम कहानी अधूरी रह गई।

Trending Videos
Bollywood: 90s couples whose love story remained incomplete
Akshay Shilpa

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली थी, लेकिन शादी से पहले वो एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के प्यार में पागल थे। फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ था। खबरें तो ये भी थी कि दोनों शादी करने वाले हैं लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। फिर अक्षय ने ट्विंकल से शादी कर ली और शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी रचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood: 90s couples whose love story remained incomplete
बॉलीवुड - फोटो : file

अजय देवगन और करिश्मा कपूर

फिल्म 'जिगर' की शूटिंग के दौरान एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर एक-दूसरे से प्यार कर बैठे लेकिन यह प्रेम कहानी भी अधूरी रह गई थी। अजय और करिश्मा का रिश्ता काफी अच्छा था लेकिन फिर साल 1994 में अजय देवगन ने फिल्म 'हलचल' साइन की और इस फिल्म में काजोल हीरोइन थी। फिल्म की शूटिंग महाबलेश्वर में हो रही थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही काजोल और अजय के बीच नजदीकियां बढ़ गई। शूटिंग से जब अजय वापिस लौटे तब तक सब बदल गया था और अब अजय काजोल को पसंद करने लगे थे। बस यही पर अजय और करिश्मा का ब्रेकअप हो गया और एक्ट्रेस ने अजय के साथ कभी काम ना करने का फैसला किया।

Bollywood: 90s couples whose love story remained incomplete
Sanjay Dutt and Madhuri Dixit

माधुरी दीक्षित और संजय दत्त

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और एक्टर संजय दत्त की प्रेम कहानी भी काफी चर्चा में रही है। आलम ये था कि 90 के दशक में बॉलीवुड की सबसे मशहूर प्रेम कहानी संजय और माधुरी की थी। फिल्म ‘थानेदार’ के सेट पर संजय-माधुरी की मुलाकात हुई थी और दोनों के बीच प्यार हुआ। सबकुछ ठीक चल रहा था कि 1993 में संजय दत्त का नाम मुंबई बम धमाकों से जुड़े मामलों में आ गया। बस फिर क्या था माधुरी दीक्षित ने संजय के साथ अपने रिश्ते को खत्म करना बेहतर समझा।

विज्ञापन
Bollywood: 90s couples whose love story remained incomplete
साजिद नाडियाडवाला और तब्बू - फोटो : फाइल

साजिद नाडियाडवाला और तब्बू

फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और एक्ट्रेस तब्बू की प्रेम कहानी भी किसी से छिपी नहीं है। दोनों के बीच अच्छा रिश्ता चल रहा था लेकिन इस रिश्ते में दरार उस वक्त आई जब तब्बू की जिंदगी में साउथ सुपरस्टार नागार्जुन की एंट्री हुई। इसके बाद तब्बू नागार्जुन को डेट करने लगी थी और साजिद के साथ उनका रिश्ता टूट गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed