बॉलीवुड फिल्मों और इसके सितारों का क्रेज सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है। यह इंडस्ट्री पूरी दुनिया में बेहद लोकप्रिय है। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खास विशेषताओं में से एक फिल्मों में गाने और डांस की उपस्थिति है। ये गाने दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं। आकर्षक गीत और उस पर डांस दर्शकों को बांधे रखने में मदद करते हैं। अब तक कई ऐसे गाने बन चुके हैं, जिन्होंने आम दर्शकों के साथ निर्माताओं पर भी गहरा प्रभाव छोड़ा है, तभी तो उन्होंने अपने फिल्म का शीर्षक इन गानों पर रखना ही बेहतर समझा। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...
Movies: गानों पर आधारित हैं इन फिल्मों के नाम, लिस्ट में शाहरुख से लेकर सलमान की मूवीज भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फराह खान के निर्देशन में बनी 'ओम शांति ओम' में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थे। इसका नाम बॉलीवुड के प्रतिष्ठित गीतों में से एक से लिया गया था। सुभाष घई की फिल्म 'कर्ज' का गाना 'ओम शांति ओम' ऋषि कपूर पर फिल्माया गया था, जिसे किशोर कुमार ने गाया था। यह गाना बहुत लोकप्रिय हुआ था। साथ ही, फराह खान की 'ओम शांति ओम' की थीम भी ऋषि कपूर स्टारर 'कर्ज' की तरह पुनर्जन्म की अवधारणा पर आधारित थी। इसलिए शायद फिल्म निर्माता ने लोकप्रिय गीत के नाम पर फिल्म का नाम रखना बेहतर समझा।
रणबीर कपूर, बिपाशा बसु और मिनिषा लांबा अभिनीत 'बचना ऐ हसीनों' साल 2008 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। फिल्म का शीर्षक आरडी बर्मन की फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' के गाने से लिया गया था। इसे भी किशोर कुमार ने गाया था। 2008 की फिल्म में गाने का रीमिक्स वर्जन भी था जिसे सुमित कुमार और विशाल ददलानी ने दोहराया था।
अयान मुखर्जी की 'ये जवानी है दीवानी' में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर, कल्कि कोचलिन और कुणाल रॉय कपूर ने अभिनय किया था। बॉक्स-ऑफिस पर सुपरहिट रही इस फिल्म में कुछ चार्टबस्टर गाने भी थे। हालांकि, फिल्म का शीर्षक रणधीर कपूर और जया बच्चन अभिनीत 'जवानी दीवानी' के एक और सुपरहिट गाने से लिया गया है।
नित्या मेहरा की रोमांटिक ड्रामा में कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए थे। फिल्म का शीर्षक 1962 में इसी नाम के गाने से प्रेरित है। यह लोकप्रिय गाना मोहम्मद रफी ने गाया था। रवि ने इसे संगीतबद्ध किया गया था। शम्मी कपूर अभिनीत फिल्म 'चाइना टाउन' में यह गाना दिखाया गया था। उस जमाने का यह चार्टबस्टर गाना था।