सब्सक्राइब करें

अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ जुड़ा इन 5 एक्ट्रेस का नाम, नंबर 2 ने बंटोरी थी खूब सुर्खियां

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 28 Jun 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
these five actress relation with underworld don
Bollywood Actress - फोटो : Social Media

बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन काफी गहरा रहा है और ये किसी से छिपा भी नहीं है। कई बार जहां बॉलीवुड हीरोइनों का दिल अंडरवर्ल्ड के डॉन पर आया तो कई बार डॉन भी हीरोइनों की खूबसूरती पर फिदा हो गए। आज हम आपको ऐसी ही 5 अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं।

Trending Videos
these five actress relation with underworld don
mandakini

मंदाकिनी
साल 1985 में राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' रिलीज हुई थी। इस फिल्म से एक एक्ट्रेस रातों रात सिनेमा की दुनिया में छा गईं। जिनका नाम था यास्मीन जोसेफ यानी मंदाकिनी। मंदाकिनी 90 के दशक में फिल्म के अलावा अपने अफेयर की खबरों को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहीं। मंदाकिनी का नाम उस वक्त अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ा था। इस रिश्ते को हवा तब लगी जब मंदाकिनी और दाऊद की एक तस्वीर सामने आई जो कि शारजाह में एक मैच के दौरान खीचीं गई थी। हालाकि मंदाकिनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका दाउद से कोई रिश्ता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
these five actress relation with underworld don
monica bedi Abu Salem - फोटो : social media
मोनिका बेदी
बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी अपनी फिल्मों से ज्यादा दाऊद के दाहिने हाथ कहे जाने वाले अबू सलेम से प्यार के चलते चर्चा में रहीं। इसी प्यार के चलते उन्हें जेल तक जाना पड़ा। एक इंटरव्यू में मोनिका ने बताया था कि वो अबू सलेम ने उन्हें अपने अंडरवर्ल्ड कनेक्शन के बारे में नहीं बताया था। यहां तक की अबू ने मोनिका को अपना असली नाम तक नहीं बताया था। इसी के चलते मोनिका उसके प्यार में पड़ गई थीं। हालांकि जब मोनिका को पुलिस ने पकड़ा था तब जाकर उन्हें सच्चाई का पता चला था।
these five actress relation with underworld don
Mamta kulkarni

ममता कुलकर्णी
बॉलीवुड में खुद को बोल्ड एक्ट्रेस के रूप में स्थापित कर चुकीं ममता कुलकर्णी का नाता विवादों से रहा। ममता ने जितनी तेजी से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई थी उतनी ही तेजी से उनका करियर खत्म भी हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो ममता का नाम अंडरवर्ल्ड के सरगनाओं से जुड़ने लगा था। इतना ही नहीं उनकी नजदीकियां ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से बढ़ने लगी थीं और फिर दोनों ने शादी भी की। 2016 में ममता कुलकर्णी को केन्या एयरपोर्ट पर पति विक्की गोस्वामी के साथ ड्रग तस्करी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस मामले में ममता को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
these five actress relation with underworld don
सोना हाजी मस्तान

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोना और हाजी मस्तान का रिश्ता भी खूब चढ़ा। हाजी मस्तान ने सोना को पहली बार अपने प्रोडक्शन की एक फिल्म में देखा था और उसी वक्त उन्होंने उनसे शादी करने का फैसला कर लिया। शादी का प्रस्ताव लेकर हाजी मस्तान सोना और उनकी मां के पास पहुंचे। सोना ने हाजी मस्तान के शादी के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया। दोनों की शादी हुई लेकिन डॉन की मौत के बाद सोना को बदहाली से गुजरना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed