फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hollywood: इन हॉलीवुड स्टार्स ने हिंदी फिल्मों में लगाया एक्टिंग का तड़का, अभिनय से बॉलीवुड सेलेब्स को दी मात

Sat, 20 May 2023 04:55 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 20 May 2023 04:55 PM IST
विज्ञापन
These Hollywood Stars Added Acting Flair to Bollywood Movies From Toy Stephens to Will Smith
हॉलीवुड स्टार्स - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड की फिल्में तो बॉलीवुड में मशहूर है ही। ऑडियंस भी हॉलीवुड इंडस्ट्री और उनके एक्टर्स को देखना बहुत पसंद करते हैं। यही नहीं, बॉलीवुड के कई दिग्गज एक्टर्स ने हॉलीवुड की फिल्मों में शानदार अभिनय कर खूब वाहवाही बटोरी है। इरफान खान, प्रियंका चोपड़ा और अनुपम खेर समेत कई बॉलीवुड अभिनेताओं ने हॉलीवुड फिल्मों में जान फूंकी है। आज के इस लेख में हम आपको हॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों में अपनी एक्टिंग समा बांधा है।

These Hollywood Stars Added Acting Flair to Bollywood Movies From Toy Stephens to Will Smith
टोबी स्टीफंस - फोटो : सोशल मीडिया

टोबी स्टीफंस
हॉलीवुड अभिनेता टोबी स्टीफंस को फिल्म 'डाई एनोदर डे' के लिए पहचाना जाता है। टोबी के इस किरादार न केवल उन्हें हॉलीवुड बल्कि पूरी दुनिया में ही पॉपुलर कर दिया। अभिनेता बॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं। फिल्म मंगल पांडे ने अभिनेता आमिर खान के साथ नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने कैप्टन गॉडिन का किरदार निभाया था।

These Hollywood Stars Added Acting Flair to Bollywood Movies From Toy Stephens to Will Smith
क्लाइव स्टेंडेन - फोटो : सोशल मीडिया

क्लाइव स्टेंडेन
अभिनेता क्लाइव स्टेंडेन अपने अभिनय के साथ साथ अपने लुक्स को लेकर भी फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोरते हैं। क्लाइव को बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी देखा गया है। साल 2007 में आई फिल्म नमस्ते लंदन में क्लाइव को देखा गया था। आपको बता दें कि क्लाइव गेम ऑफ थ्रोन्स में भी काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Hollywood Stars Added Acting Flair to Bollywood Movies From Toy Stephens to Will Smith
सिल्वेस्टर स्टेलोन - फोटो : सोशल मीडिया

 सिल्वेस्टर स्टेलोन
हॉलीवुड अभिनेता सिलवेस्टर स्टेलोन अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हॉलीवुड के साथ साथ अभिनेता ने बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का सिक्का चलाया है। आपको बता दें कि 2009 में रिलीज हुई फिल्म कमबख्त इश्क में स्टेलोन ने जबरदस्त एक्शन दिखाया था। इस फिल्म में उनका किरदार काफी छोटा था।

विज्ञापन
These Hollywood Stars Added Acting Flair to Bollywood Movies From Toy Stephens to Will Smith
बेन किंग्सले - फोटो : सोशल मीडिया

बेन किंग्सले
बेन किंग्सले अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। आपको बता दें कि अभिनेता भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर बनी फिल्म 'गांधी' के जरिए ऑस्कर जीत चुके हैं। यही नहीं, बेन ने बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म तीन पत्ती में काम किया है। बेन हॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed