फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tv Celeb: पाकिस्तानी इंडस्ट्री में अभिनय का जादू चला चुके हैं ये भारतीय सितारे, किरण खेर समेत कई नाम हैं शामिल

Tue, 18 Oct 2022 04:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 18 Oct 2022 04:19 PM IST
विज्ञापन
These indian celebs acted in Pakistani Movies and Tv Shows Shweta Tiwari Sara Khan 	Kirron Kher Ali Khan
श्वेता तिवारी-किरण खेर-सारा खान - फोटो : सोशल मीडिया

कला एक ऐसी चीज है, जो सरहदों से परे मानी जाती है। यही वजह है कि कलाकार अक्सर अपनी सीमाओं से दूर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आते हैं। बॉलीवुड की कई हस्तियां हॉलीवुड फिल्मों में दमखम दिखा चुकी हैं तो वहीं, टीवी जगत के सितारे भी कम नहीं हैं। छोटे पर्दे के कई ऐसे चर्चित कलाकार हैं, जिन्होंने भारतीय टीवी शो में तो अपनी पहचान स्थापित की ही, साथ ही पाकिस्तानी सीरियल्स और फिल्मों में भी अपने अभिनय का जादू चला चुके हैं। आइए जानते हैं...

These indian celebs acted in Pakistani Movies and Tv Shows Shweta Tiwari Sara Khan 	Kirron Kher Ali Khan
shweta tiwari - फोटो : instagram

श्वेता तिवारी
टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में पहचान बनाने वाली श्वेता सिंह आज एक्टिंग की दुनिया का बड़ा नाम हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स और रियलिटी शो के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। दिलचस्प बात यह है कि एक्ट्रेस पाकिस्तानी फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। श्वेतो का एहसान खान समेत कई पाकिस्तानी स्टार्स के साथ एक पाकिस्तानी मूवी ‘सल्तनत’ में नजर आईं थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग दुबई में हुई थी।

These indian celebs acted in Pakistani Movies and Tv Shows Shweta Tiwari Sara Khan 	Kirron Kher Ali Khan
सारा खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा खान
टीवी शो 'विदाई' के जरिए पॉपुलर हुईं सारा खान 'ससुराल सिमर का' और 'बिग बॉस' में नजर आई थीं। इसके अलावा सारा पाकिस्तानी एक्टर नूर हसन के साथ पाकिस्तानी सीरियल ‘ये कैसी मोहब्बत है‘ में नजर आ चुकी हैं।

Uunchai Trailer: रिलीज हुआ 'ऊंचाई' का ट्रेलर, दिल छू लेगी अमिताभ, अनुपम खेर और बोमन ईरानी की दोस्ती की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
These indian celebs acted in Pakistani Movies and Tv Shows Shweta Tiwari Sara Khan 	Kirron Kher Ali Khan
दीप्ति गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

दीप्ति गुप्ता
भारतीय मूल की एक्ट्रेस दीप्ति गुप्ता भी कई पाकिस्तानी सीरीज का हिस्सा रह चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीप्ति फिलहाल यूएसए में रह रहीं हैं। वह लोकप्रिय पाकिस्तानी शोज 'माने ना ये दिल', 'इश्क जुनून दीवानगी', 'मलाल', 'नियत' और 'मस्ताना माही' में शामिल हैं।

Alia Bhatt Delivery: नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारियां पूरी! इस अस्पताल में बच्चे को जन्म देंगी आलिया भट्ट

विज्ञापन
These indian celebs acted in Pakistani Movies and Tv Shows Shweta Tiwari Sara Khan 	Kirron Kher Ali Khan
अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

अली खान
करीब 90 के दशक में भारत के लोकप्रिया टीवी स्टार रहे अली खान एक पाकिस्तानी एक्टर भी रह चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ भारत और पाकिस्तान में ही नहीं, बल्कि अली ने इंटरनेशनल स्तर पर काम किया है। उनके पाकिस्तानी सीरियल्स की बात करें तो अली 'कभी कभी', 'सात परदों में', 'पाकीजा' और 'दीवाना' नजर आए।

Anu Dubey: अनु दुबे ने कोसी नदी के लिए मांगी दुआ! जबरदस्त हिट हो रहा सिंगर का यह छठ गीत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed