कंगना रणौत की तेजस ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म में अभिनेत्री ने वायु सेना के पायलट की भूमिका निभाई है। इस फिल्म को समीक्षकों की मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में सेना के शौर्य को बखूबी दिखाया गया है। इस फिल्म के बाद भी कई ऐसी मूवीज जल्द रिलीज होने वाली हैं दर्शकों में देशभक्ति की भावना जगाती नजर आएंगी। आइए जानते हैं...
Patriotic Films: तेजस के बाद इन फिल्मों में दिखेगा सेना का शौर्य, लिस्ट में ऋतिक-अक्षय की मूवीज भी शामिल
फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद विक्की कौशल एक बार फिर से सेना की वर्दी में नजर आने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्म का नाम सैम बहादुर है, जिसमें वह सैम मानेकशॉ का किरदार निभाते हुए दिखेंगे। इस फिल्म का निर्देशन तलवार और राजी जैसी फिल्में बना चुकी मेघना गुलजार ने किया है। एक दिसंबर को यह फिल्म रिलीज होने जा रही है।
ऋतिक रोशन की फाइटर का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। जब से फिल्म का फर्स्ट लुक आया है तभी से दर्शकों को वायु सेना के जवान के रूप में ऋतिक को देखने की उत्सुकता है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी हैं। इस फिल्म को अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है।
अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे व्यस्त कलाकारों में से एक हैं। हाल ही में उनकी फिल्म मिशन रानीगंज रिलीज हुई थी। इस फिल्म के तुरंत बाद अभिनेता अपनी आगामी फिल्म स्काई फोर्स की शूटिंग में बिजी हो गए। फिल्म में देशभक्ति की भावना जमकर देखने को मिलने वाली है। फिल्म को अगले साल दो अक्तूबर को रिलीज किया जाएगा।
ऑपरेशन वैलेंटाइन भी इन दिनों लगातार चर्चा में है। फिल्म में वरुण तेज और मानुषी छिल्लर नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वरुण तेज वायु सेना के पायलट की भूमिका में दिखेंगे। इसका निर्देशन शक्ति प्रताप सिंह हाड़ा ने किया है। आठ दिसंबर को यह फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज की जाएगा।
Raj Kapoor: शोमैन की विरासत को संजोए है ताशकंद का यह रेस्तरां, कपूर सुपरस्टार्स ने भी लिया है यहां का जायका