फिल्मी दुनिया और क्रिकेट जगत का नाता वर्षों पुराना है। बॉलीवुड अभिनेत्रियां औरखिलाड़ियों के अफेयर के चर्चे कई बार सुनने को मिलते हैं। केवल भारत ही नहीं सरहद पार के खिलाड़ियों के नाम भी हिंदी फिल्मों की अदाकाराओं के साथ जुड़ चुके हैं। ऐसे में आज हम आपको उन पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो भारतीय अभिनेत्रियों को दिल दे बैठे थे।
Bollywood: भारतीय अभिनेत्रियों को दिल दे बैठे थे ये पाकिस्तानी क्रिकेटर, एक एक्ट्रेस ने तो बसा लिया था घर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अपने समय के शानदार क्रिकेटर रहे हैं। हैंडसम होने की वजह से उनकी महिला फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा थी। 80 के दशक में इमरान पाकिस्तानी टीम के कप्तान बनकर भारत दौरे पर आए थे। उस दौरान उनकी मुलाकात जीनत अमान से हुई थी। इमरान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने अपनी किताब में उनके और जीनत के रिश्तों का जिक्र किया है। हालांकि, किताब में उन्होंने सीधे तौर पर जीनत का नाम नहीं लिया गया है। उन्होंने लिखा कि मुंबई में दोनों की मुलाकात पार्टियों में होने लगीं। इस दौरान दोनों एक-दूसरे को डेट भी करने लगे। कुछ समय बाद दोनों अलग भी हो गए।
बॉलीवुड अभिनेत्री रीना रॉय का अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा से कथित तौर पर अफेयर रहा था। 1980 में अभिनेता ने पूनम से शादी कर ली। इसके बाद रीना टूट गई थीं। इस बीच वो पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान के करीब आईं और दोनों ने 1983 में शादी कर ली। हालांकि, साल 1990 में इनका तलाक हो गया।
पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। दिग्गज बल्लेबाजों को आसानी से आउट करने वाले वसीम अकरम सुष्मिता की खूबसूरती पर खुद क्लीन बोल्ड हो गए थे। दोनों की मुलाकात एक रियलिटी शो के दौरान हुई थी, जिसे उन्होंने जज किया था। दोनों का रिश्ता कथित तौर पर केवल छह महीने ही चल पाया था। बाद में दोनों की राहें जुदा हो गईं।
सोनाली बेंद्रे बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में से एक हैं। पाकिस्तान के रावलपिंडी एक्सप्रेस यानी शोएब अख्तर सोनाली की खूबसूरती के दीवाने थे। उन्होंने तो यहां तक कह दिया था कि अगर सोनाली ने उनका प्रपोजल स्वीकार नहीं किया तो वो उन्हें किडनैप कर लेंगे। हालांकि, सोनाली की तरफ से शोएब को लेकर कभी कोई टिप्पणी नहीं की गई।