हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे दोस्ती के महत्व को बखूबी समझते हैं, यही वजह है कि वे अपने करीबियों के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं।आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसी दिग्गज हस्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को महंगे तोहफे देकर सुर्खियों में आ चुके हैं। आइए जानते हैं इन कलाकारों के बारे में...
Bollywood Celebs: महंगे तोहफे देकर सुर्खियों में आए ये सितारे, लिस्ट में कई दिग्गज अभिनेताओं के नाम शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान को यूं ही बॉलीवुड का बादशाह नहीं कहा जाता। इन वर्षों में शाहरुख ने अपने प्रियजनों को कई महंगे उपहार दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अपनी उदारता के लिए मशहूर शाहरुख अभिषेक बच्चन को एक हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल, फराह खान को मर्सिडीज बेंज और रा.वन में काम करने के लिए रजनीकांत, अर्जुन रामपाल और अनुभव सिन्हा को 1 करोड़ रुपये की कीमत वाली बीएमडब्ल्यू सीरीज 7 गिफ्ट में दे चुके हैं।
सलमान खान अपनी छोटी बहन अर्पिता खान को लाड़-प्यार करने के लिए जाने जाते हैं। जब उनकी शादी आयुष शर्मा से हुई तो सलमान ने दोनों को कार्टर रोड पर 16 करोड़ रुपये का फ्लैट गिफ्ट किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता ने जोड़े को चार करोड़ रुपये की एक सफेद रोल्स-रॉयस फैंटम भी उपहार में दी थी।
आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को छिपाकर रखा था। बाद में, दोनों ने शादी कर ली थी। उन्होंने रानी को एक करोड़ 25 लाख रुपये की ऑडी A8 W12 गिफ्ट की थी, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए थे।
इस लिस्ट में राज कुंद्रा का नाम भी शामिल है। उद्योगपति से अभिनेता बने राज और शिल्पा की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। गिफ्ट देने के मामले में वह किसी से भी पीछे नहीं हैं। दुबई के बुर्ज खलीफा में 50 करोड़ का फ्लैट शिल्पा को गिफ्ट करके वह सुर्खियों में आ गए थे।
Bollywood Movies: बेहद प्रेरणादायक हैं ये बॉलीवुड फिल्में, बदल सकती हैं जीवन जीने का नजरिया