फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Stars: कोच के किरदार में इन सितारों ने लूटी वाहवाही, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम

Tue, 30 Apr 2024 11:40 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 30 Apr 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
These Superstars Played coach role in movie Shah Rukh Khan Aamir Khan Ajay Devgn Randeep Hooda
फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला

भारत में खेल और सिनेमा को लेकर लोगों में जबर्दस्त दीवानगी देखने को मिलती है। ये दोनों चीजें बड़ी संख्या में लोगों का मनोरंजन करती हैं। अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री में खेल पर आधारित कई फिल्में भी बन चुकी हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा है। आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने कोच की भूमिका निभाकर वाहवाही लूटी।


Happy Patel: 'हैप्पी पटेल' की भूमिका में नहीं होंगे इमरान खान, आमिर ने अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दिया बड़ा बयान

These Superstars Played coach role in movie Shah Rukh Khan Aamir Khan Ajay Devgn Randeep Hooda
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
अजय देवगन

अजय देवगन बॉलीवुड के उम्दा अभिनेताओं में से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मैदान में उन्होंने फुटबॉल कोच की भूमिका निभाई है। यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार नहीं कर सकी है, लेकिन अजय के अभिनय की तारीफ समीक्षक से लेकर दर्शक तक कर रहे हैं। 

These Superstars Played coach role in movie Shah Rukh Khan Aamir Khan Ajay Devgn Randeep Hooda
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान

शाहरुख खान को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का बादशाह कहा जाता है। केवल भारत में ही नहीं, विदेश में भी उनकी जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। किंग खान की यादगार फिल्मों मे चक दे का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। इस फिल्म उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच की भूमिका निभाई थी। कबीर खान के किरदार में दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Superstars Played coach role in movie Shah Rukh Khan Aamir Khan Ajay Devgn Randeep Hooda
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान

आमिर खान हिंदी सिनेमा के मिस्टर परफेक्शनिस्ट हैं। उनकी फिल्में दर्शकों पर जादू चलाने में कामयाब रहती हैं। फिल्म दंगल उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। इसमें  उन्होंने पहलवान महावीर सिंह फोगाट की भूमिका निभाई थी, जिन्होंने अपनी बेटियों को कुश्ती के दांव-पेंच सिखाए थे।

विज्ञापन
These Superstars Played coach role in movie Shah Rukh Khan Aamir Khan Ajay Devgn Randeep Hooda
रणदीप हुड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम
रणदीप हुड्डा

बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता रणदीप हुड्डा भी कोच के किरदार में नजर आ चुके हैं। फिल्म सुल्तान में वे सलमान खान के कोच के रूप में नजर आए थे। 2016 में रिलीज हुई यह  फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
Wedding Card: शादी के न्योते पर खर्च किए लाखों, बॉलीवुड सेलेब्स की शादी के कार्ड की कीमत जान उड़ जाएंगे होश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed