{"_id":"57f62a154f1c1b666d26fa4d","slug":"these-three-films-will-release-tomorrow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मिर्ज्या' समेत तीन फिल्मों की अाज होगी परीक्षा, कौन रहेगी बेस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मिर्ज्या' समेत तीन फिल्मों की अाज होगी परीक्षा, कौन रहेगी बेस्ट
Fri, 07 Oct 2016 09:47 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 07 Oct 2016 09:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
फ्राइडे रिलीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अाज शुक्रवार है यानि फिल्मी फ्राइडे। कल पूरी तीन फिल्में रिलीज होंगी। तीनों अलग-अलग तरह की फिल्में हैं। एक दुखांत प्रेम कहानी है तो दूसरी हास्य और डर का अनोखा मेल है। वहीं, तीसरी फिल्म बाबा राम रहीम की है।
अाज रिलीज होने वाली फिल्में हैं,
मिर्ज्या
तूतक तूतक तूतिया
MSG द वॉरियर-लॉयन हार्ट
आगे की स्लाइड्स में जानें इन फिल्मों के बारे में.
2 of 4
'मिर्ज्या'
मिर्जा-साहिबां की कहानी पर्दे पर कई बार दिखाई जा चुकी है लेकिन इस बार फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता है। जिसकी पहली वजह हैं राकेश ओमप्रकाश मेहरा, जिन्होंने रंग दे बसंती जैसी बेहतरीन फिल्म दी। दूसरी वजह हैं गुलजार, फिल्म की कहानी और गीत दोनों ही गुलजार ने लिखे हैं। तीसरी वजह है दो नए सितारों का डेब्यू। अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर और अभिनेत्री उषा किरण की पोती सैयामी खेर। सैयामी की मां उत्तरा म्हात्रे खेर भी मिस इंडिया रह चुकी हैं।
3 of 4
'तूतक-तूतक तूतिया'
17 साल के लंबे फिल्मी सफर में 60 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके सोनू सूद अब निर्माता बन गए हैं। ‘तूतक तूतक तूतिया’ एक थ्रिलर-कॉमेडी फिल्म है। ए एल विजय निर्देशित यह फिल्म एक साथ तीन भाषाओं - तेलुगू में ‘अभिनेत्री’, हिंदी में ‘तूतक तूतक तूतिया’ और तमिल में देवी (एल) नाम से रिलीज हो रही है। सोनू सूद के साथ इस फिल्म में तमन्ना भाटिया और प्रभुदेवा मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
'MSG द वॉरियर-लॉयन हार्ट'
'MSG द वॉरियर-लॉयन हार्ट' डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत की तीसरी फिल्म है। फिल्म में डेरा प्रमुख ने एक साथ 30 रोल निभाए हैं। हिन्दी के अलावा यह फिल्म अंग्रेजी, तेलगू, तमिल और मलयालम भाषाओं में भारत सहित पूरी दुनिया में रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग सिर्फ 298 घंटे यानी 25 दिनों में पूरी हो गई थी। फिल्म में 2 गाने भी हैं। निर्देशन डेरा प्रमुख की बेटी हनीप्रीत इन्सां ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।