टीवी एक्ट्रेसेज तो अपनी खूबसूरती और अदाकारी से हर किसी को अपना दीवाना बना लेती हैं, लेकिन इस मामले में टीवी के एक्टर्स भी पीछे नहीं हैं। छोटे पर्दे ने फैंस को ऐसे ऐसे एक्टर्स दिए हैं जिनकी प्रतिभा के तो लोग कायल होते ही हैं उनके गुड लुक्स पर भी लोग अपना दिल हार जाते हैं। लड़कियां तो खासकर इन अभिनेताओं की सुंदरता की दीवानी हो जाती हैं। वैसे तो इन हैंडसम एक्टर्स की लिस्ट काफी लंबी है लेकिन आपको बताते हैं कुछ ऐसे चुनिंदा अभिनेताओं के बारे में जो अपने गुड लुक्स से लड़कियों के बीच मशहूर हो गए थे। आज भी इन सितारों की फैन फालोइंग बहुत ज्यादा है।
टीवी के इन हैंडसम अभिनेताओं की दीवानी हो गई थीं लड़कियां, बॉलीवुड हीरो भी हो गए थे पीछे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण सिंह ग्रोवर
बॉलीवुड और छोटे पर्दे पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले एक्टर करण सिंह ग्रोवर आज भी लड़कियों के बीच काफी मशहूर हैं। करण अब छोटे पर्दे पर कम ही दिखाए देते हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब शो में उन्हें देखकर लड़कियां उनकी दीवानी हो जाती थीं। करण सिंह ग्रोवर को शो 'दिल मिल गए' के दौरान काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा 'कुबूल है' में उनके किरदार असद से तो सभी लड़कियों को प्यार हो गया था।
करण टैकर
करण ने अपने करियर में कम ही टीवी शोज किए हैं, लेकिन जब भी वो पर्दे के सामने आते हैं लड़कियां उनकी दीवानी हो जाती हैं। करण को शो 'रब ने मिला दी जोड़ी' में काफी पसंद किया गया था। हाल ही में करण वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' में नजर आए थे। उनकी एक्टिंग को सीरीज में काफी पसंद किया गया था।
हर्षद चोपड़ा
गुड लुकिंग एक्टर की बात हो और हर्षद का नाम इस लिस्ट में शामिल ना हो ऐसा हो नहीं सकता। हर्षद अपने पहले ही शो से महिला दर्शकों के बीच काफी मशहूर हो गए थे। टीवी शो 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' में उनके अली के किरदार पर तो लड़कियां फिदा थी। इसके अलावा शो 'तेरे लिए' में अनुराग के रोल में हर्षद ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया था। हर्षद अब कम टीवी शो में नजर आते हैं।
राजीव खंडेलवाल
राजीव खंडेलवाल को उनके गुड लुक्स के कारण छोटे पर्दे का राजेश खन्ना बुलाया जाता है। शो 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' में उनके निभाए गए किरदार राजवीर सिंह शेखावत को लड़कियों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा शो 'कहीं किसी रोज' में भी राजीव खंडेलवाल ने अपने खूबसूरत और मासूम चेहरे से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था। आज भी राजीव पर लड़कियां अपना दिल हार जाती हैं।