{"_id":"6479eecb304646e44c0d46ca","slug":"these-tv-celebs-lost-life-due-to-gym-sidharth-shukla-to-raju-srivastav-2023-06-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Celebs Fitness: फिटनेस बना इन सितारों का दुश्मन, जिम में ज्यादा वर्कआउट करने की वजह से गंवाई जान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Celebs Fitness: फिटनेस बना इन सितारों का दुश्मन, जिम में ज्यादा वर्कआउट करने की वजह से गंवाई जान
मनोरंजन जगत के सितारों के करोड़ों फैंस होते हैं। यही वजह है कि उन्हें अपनी हर एक एक्टिविटी के साथ-साथ खुद को मेंटेन रखने और अपनी फिटनेस के लिए आम लोगों से ज्यादा सजग होना पड़ता है। स्टार्स अपनी फिटनेस से फैंस को चौंकाते नजर आते हैं। साथ ही खुद के वजन को कंट्रोल में रखने के लिए घंटों जिम में बिताते हैं। वर्कआउट से सेलिब्रिटीज को काफी फायदा होता है, लेकिन कई दफा जिम में ज्यादा समय बिताना भी जानलेवा साबित होता है। ऐसा ही कुछ नामचीन हस्तियों के साथ हुआ है, जिन्होंने वर्कआउट करते-करते अपनी जान गंवा दी। आइए इन सितारों की लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं।
'कुसुम', 'कसौटी जिंदगी की', 'कृष्णा अर्जुन' और 'क्या दिल में है' जैसे पॉपुलर शोज का हिस्सा रह चुके जाने-माने टेलीविजन एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की जिम में मौत हो गई। हद से ज्यादा वर्कआउट करने के कारण सिद्धांत ने अपनी जान गंवा दी। दरअसल, मुंबई के एक जिम में एक्सरसाइज करते वक्त सिद्धांत को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई।
3 of 6
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन के चमकते सितारे सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर ने हर किसी को सदमे में डाल दिया था। एक्टर की जान भी हार्ट अटैक से गई थी। बताया जाता है कि फिटनेस के चक्कर में ज्यादा वर्कआउट और प्रोटीन के सेवन से सिद्धार्थ को अपनी जान गंवानी पड़ी।
मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करते वक्त दिल का दौरा पड़ा और वह ट्रेडमिल पर ही गिर गए थे। इसके बाद आनन-फानन में राजू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, 41 दिनों के इलाज के बाद राजू श्रीवास्तव ने 21 सितंबर 2022 को दुनिया को अलविदा कह दिया।
‘प्यार का दर्द है मीठा-मीठा’, ‘कुसुम’ जैसे टीवी सीरियल समेत ‘लक्ष्य’ और ‘खाकी’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे एक्टर अबीर गोस्वामी का वर्ष 2013 में महज 37 की उम्र में देहांत हो गया था। रिपोर्ट की मानें तो, एक्टर को ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त दिल का दौरा पड़ा और डॉक्टर की तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।