फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Stars: बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं ये मशहूर टीवी सितारे, हाथ लगे हैं बड़े प्रोजेक्ट

Wed, 01 Mar 2023 01:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 01 Mar 2023 01:10 PM IST
विज्ञापन
These TV Stars Are Going To Debut In Bollywood From Arjun Bijlani To Riddhi Dogra
अवनीत कौर-अर्जुन बिजलानी-शहनाज गिल - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड सितारे प्रशंसकों के दिलों पर राज करते हैं। वहीं, टीवी जगत के सितारे भी लोकप्रियता के मामले में कम नहीं हैं। छोटे पर्दे पर अपने शो के जरिए ये सितारे घर-घर में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहते हैं। टीवी की दुनिया पर राज करने वाले इन स्टार्स की एक हसरत बॉलीवुड डेब्यू की भी होती ही है। ऐसे कई स्टार्स हैं, जिन्होंने टीवी की दुनिया से बड़े पर्दे का रास्ता तय किया है और आज नामी सितारों में शामिल हैं। इस लिस्ट में कुछ और नाम जुड़ने वाले हैं। जी हां, कई लोकप्रिय टेलिविजन स्टार्स इस साल बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं...

These TV Stars Are Going To Debut In Bollywood From Arjun Bijlani To Riddhi Dogra
अवनीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

अवनीत कौर
अवनीत कौर टीवी जगत की चर्चित एक्ट्रेस में शुमार हैं। अब वह बड़े पर्दे पर आगाज करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अवनीत कौर ने 'टीकू वेड्स शेरू' की शूटिंग पूरी कर ली है। बता दें कि इस फिल्म में अवनीत एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली है। फिल्म को कंगना रणौत ने प्रोड्यूस किया है।

These TV Stars Are Going To Debut In Bollywood From Arjun Bijlani To Riddhi Dogra
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

शाहनाज गिल
अपने चुलबुले अंदाज से फैंस को दीवाना बनाने वाली शहनाज गिल भी अब बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शहनाज गिल के पास पहले से ही तीन फिल्में हैं। एक रिया कपूर के साथ, दूसरी साजिद खान और तीसरी 'किसी का भाई किसी की जान' है। सलमान खान अभिनीत यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। देखना दिलचस्प होगा कि बड़े पर्दे पर शहनाज क्या जादू करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These TV Stars Are Going To Debut In Bollywood From Arjun Bijlani To Riddhi Dogra
रिद्धि डोगरा - फोटो : सोशल मीडिया

रिद्धि डोगरा
टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' का हिस्सा हैं। इस फिल्म में वह एक जासूस की भूमिका अदा कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिद्धि शाहरुख खान और सलमान खान के साथ एक सीन में दिखाई देंगी।

विज्ञापन
These TV Stars Are Going To Debut In Bollywood From Arjun Bijlani To Riddhi Dogra
अर्जुन बिजलानी - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन बिजलानी
एक्टर अर्जुन बिजलानी करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे। बता दें कि यह एक एक लव स्टोरी फिल्म है। करण जौहर ने फिल्म में कैमियो के लिए कुछ बड़े टीवी कलाकारों भी शामिल किया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed