सब्सक्राइब करें

2020 के पहले महीने की ओटीटी पर जबर्दस्त तैयारी, घोस्ट स्टोरीज के साथ इन पर रहेगी नजर

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 30 Dec 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
these web series will release on Netflix Amazon Prime Video zee5 Alt Balaji in 2020 january
Ghost Stories - फोटो : Social Media

नए साल में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की भारत में शुरुआत बहुत शानदार होने वाली है। साल के पहले महीने जनवरी से ही लोगों के पास सामग्री की भरमार होना शुरू हो जाएगी। पिछले कुछ समय से ओटीटी ने मनोरंजन की दुनिया में एक क्रांति ला दी है। नतीजा यह है कि एक के बाद एक फिल्में और वेब सीरीज समय समय पर रिलीज हो रही हैं। आज हम आपको डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जनवरी में रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की जानकारी देते हैं।  

these web series will release on Netflix Amazon Prime Video zee5 Alt Balaji in 2020 january
Ghost Stories - फोटो : Social Media

1 जनवरी, घोस्ट स्टोरीज (नेटफ्लिक्स)
नेटफ्लिक्स अपने नए साल की शुरुआत इसी फिल्म से करने वाला है। लस्ट स्टोरीज की सफलता के बाद करण जौहर, जोया अख्तर, अनुराग कश्यप और दिबाकर बनर्जी जैसे दिग्गज  निर्देशकों की चौकड़ी फिर से घोस्ट स्टोरीज के लिए एक साथ आई है। जैसा कि नाम से जाहिर है, यह एक डरावनी फिल्म होगी। इस फिल्म में चार कहानियां होंगी। हर निर्देशक ने एक कहानी को निर्देशित किया है। इसके निर्माता रॉनी स्क्रूवाला हैं। इस फिल्म में जान्हवी कपूर, मृणाल ठाकुर, सुरेखा सीकरी, शोभिता धूलिपाला आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

these web series will release on Netflix Amazon Prime Video zee5 Alt Balaji in 2020 january
jamtara sabka number aayega - फोटो : amar ujala mumbai

10 जनवरी, जामताड़ा : सबका नंबर आएगा (नेटफ्लिक्स)
इस वेब सीरीज में झारखंड के छोटे से शहर जामताड़ा की कहानी दिखाई गई है। सच्ची घटना से प्रेरित इस कहानी में साइबर फ्रॉड का किस्सा दिखाया गया है, जिसमें कुछ युवक पैसे के लिए लोगों से ऑनलाइन लूट कर रहे हैं। जामताड़ा के इन लड़कों की आखों में बहुत सारे पैसों की ख्वाहिश है, जिसे वे फ्रॉड के जरिए पूरा करना चाह रहे हैं। सीरीज की कहानी पुलिस और क्राइम के जरिए बुनने की कोशिश की गई है। इस वेब सीरीज में अमित सियाल, दिब्येंदु भट्टाचार्य, अक्ष परदसनी, आदर्श श्रीवास्तव, मोनिका पंवार और अंशुमान पुष्कर अहम भूमिका में हैं। इसको सौमेंद्र पाधी ने निर्देशित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
these web series will release on Netflix Amazon Prime Video zee5 Alt Balaji in 2020 january
vir das for india - फोटो : netflix

26 जनवरी, वीर दास : फॉर इंडिया (नेटफ्लिक्स)
नेटफ्लिक्स के साथ अपने दो स्टैंड अप कॉमेडी शो करने के बाद वीर दास ने फिर से नेटफ्लिक्स से हाथ मिलाया है। यह उसका एक और स्टैंड अप कॉमेडी सही होगा। अपने शो के बारे में वीर कहते हैं, 'डिजिटल प्लेटफॉर्म का बहुत तेजी से विकास हुआ है। मुझे लगता है कि भारत में संभवत: दुनिया में सबसे ज्यादा स्मार्ट फोन रखने वालों में दूसरे नंबर पर होगा। ज्यादातर चीजें लोग अब स्मार्ट फोन पर ही देखते हैं। इसलिए हमेशा विशेष रूप से स्टैंड अप कॉमेडी की मांग तो होगी ही, क्योंकि लोगों को दिन में कम से कम चार बार हंसने की जरूरत है। और हम वह सेवा प्रदान कर रहे हैं।'

विज्ञापन
these web series will release on Netflix Amazon Prime Video zee5 Alt Balaji in 2020 january
wake n bake with Rohan Joshi - फोटो : amar ujala mumbai

10 जनवरी, रोहन जोशी : वेक एंड बेक (अमेजन प्राइम वीडियो)
वेक एंड बेक रोहन जोशी का पहला सोलो स्टैंड-अप कॉमेडी शो है। अब वह पहली बार अमेजन के साथ मिलकर अपना शो आगे बढ़ाएंगे। शो के दौरान, हास्य अभिनेता रोहन जोशी लोगों को हंसाने के लिए ऐसे विषयों पर बात करते हैं जिनका आम लोगों की जिंदगी से रोजाना तआरुफ होता है। जैसे कि बड़ा होना, शिक्षा प्रणाली, पालन-पोषण, घर का नवीनीकरण, मुंबई में भूत और अन्य चीजें जो लोगों को सिर्फ हंसती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed