फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupam Kher: अनुपम खेर के ऑफिस में चोरों ने लगाई सेंध, तिजोरी समेत फिल्म का निगेटिव लेकर हुए रफूचक्कर

Thu, 20 Jun 2024 09:46 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 20 Jun 2024 09:46 PM IST
सार

अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर के मुंबई के वीरा देसाई रोड स्थित ऑफिस में चोरी की घटना सामने आई है। इस बात की जानकारी खुद अनुपम ने पोस्ट साझा कर दी है। 
 

विज्ञापन
Thieves broke into Anupam Kher office took away the negatives of film along with the safe actor shared video
अनुपम खेर ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर के मुंबई के वीरा देसाई रोड स्थित ऑफिस में चोरी की घटना सामने आई है। इस बात की जानकारी खुद अनुपम ने पोस्ट साझा कर दी है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर ऑफिस के प्रवेश द्वार पर टूटी कुंडी का एक वीडियो साझा किया। साथ ही बताया कि चोरों ने अकाउंट्स विभाग से पूरी तिजोरी और उनकी कंपनी द्वारा निर्मित एक फिल्म का नेगेटिव चुरा लिया। मामले में पुलिस को सूचित कर दिया गया है और उन्होंने जल्द अपराधियों का पकड़ने का आश्वासन भी दिया है। 

Thieves broke into Anupam Kher office took away the negatives of film along with the safe actor shared video
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher

अनुपम खेर ने आपबीती सुनाने के लिए एक्स का सहारा लिया। अभिनेता ने चोरी की जानकारी देते हुए पोस्ट में लिखा, 'कल रात (बुधवार) मेरे वीरा देसाई रोड वाले ऑफिस में दो चोरों ने मेरे ऑफिस के दो दरवाजों को तोड़ा और अकाउंटस डिपार्टमेंट से पूरा सेफ (जो शायद वो तोड़ नहीं पाये) और हमारी कंपनी द्वारा निर्मित एक फिल्म के नेगेटिव जो एक बॉक्स में थे, चुराकर ले गए।'

Thieves broke into Anupam Kher office took away the negatives of film along with the safe actor shared video
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुपम ने पोस्ट में आगे लिखा, 'हमारे ऑफिस ने एफआईआर करवा दिया है और पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द चोर पकड़े जाएंगे, क्योंकि सीसीटीवी कैमरे में दोनों सामान के साथ ऑटो में बैठते दिखाई दिए हैं। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे! ये वीडियो मेरे ऑफिस वालों ने पुलिस के आने से पहले बनाया था।'

Evans Evans Death: 'बोनी एंड क्लाइड' की अभिनेत्री इवांस इवांस का निधन, 91 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
Thieves broke into Anupam Kher office took away the negatives of film along with the safe actor shared video
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, अनुपम खेर के ऑफिस से फिल्म 'मैंने गांधी को नहीं मारा' की एक पुरानी रील (नेगेटिव) और 4.15 लाख रुपये चोरी हो गए हैं। मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में अनुपम खेर के ऑफिस में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस धारा 454, 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर अपराधियों की खोजबीन में जुट गई है। 

Travis Scott: नशे में धुत पाए गए ग्रैमी नामांकित रैपर ट्रैविस स्कॉट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
Thieves broke into Anupam Kher office took away the negatives of film along with the safe actor shared video
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह 'तन्वी द ग्रेट' से बतौर निर्देशक वापसी कर रहे हैं। वह 20 साल बाद निर्देशन के क्षेत्र में वापसी करने जा रहे हैं। हाल ही में एक्टर 'कागज 2' में नजर आए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed