{"_id":"589d86e34f1c1b945237bf8a","slug":"this-actor-had-to-borrow-sanjay-dutt-s-clothes-on-rent","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त के कपड़े किराए पर लेकर पहनता था ये हीरो, ऐसे थे शुरुआती दिन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय दत्त के कपड़े किराए पर लेकर पहनता था ये हीरो, ऐसे थे शुरुआती दिन
Sat, 11 Feb 2017 09:39 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 11 Feb 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बेशक आज अनिल कपूर महंगे और डिजाइनर कपड़े पहनते हों लेकिन उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था जब उनके पास पहनने के लिए सूट भी नहीं था और वो किसी और हीरो के सूट किराए पर लेकर पहनते थे।
संजय दत्त के कपड़े किराए पर लेकर पहनता था ये हीरो, ऐसे थे शुरुआती दिन
2 of 5
ये बात उस दौर की है जब अनिल कपूर फिल्म 'राम लखन' में काम कर रहे थे।
हाल में इस फिल्म ने तीस साल पूरे किए, जिसके लिए एक इवेंट रखा गया। इसमें अपने पुराने दिनों को याद करते हुए अनिल कपूर ने खुलासा किया कि वो संजय दत्त के पहने हुए सूट पहनते थे।
संजय दत्त के कपड़े किराए पर लेकर पहनता था ये हीरो, ऐसे थे शुरुआती दिन
3 of 5
अनिल कपूर ने कहा, 'एक बात मैं जरूर कहना चाहूंगा कि इस फिल्म के प्रीमियर पर मैंने जो सूट पहना था वो मेरा नहीं था बल्कि किराए पर लिया गया था। मुझे अभी भी याद है कि उन दिनों एक डिजाइनर हुआ करते थे अकबर। मैं और गुलशन ग्रोवर हमेशा ही उनसे सूट किराए पर लेते थे। अकबर हमेशा मुझे संजय दत्त के सूट पहनने को दिया करते थे और वो सूट मुझे बेहद ढीले आते थे। संजय दत्त काफी स्वस्थ और फिट थे जबकि मैं एक पसली जितना था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय दत्त के कपड़े किराए पर लेकर पहनता था ये हीरो, ऐसे थे शुरुआती दिन
4 of 5
बता दें कि 'राम लखन' 1989 में आई थी और उस वक्त अनिल कपूर को फिल्मों में आए चंद साल ही हुए थे, जबकि उस वक्त संजय दत्त बड़े स्टार बन चुके थे। सिर्फ फिल्म में ही नहीं, बल्कि अनिल कपूर ने उस वक्त होने वाली बॉलीवुड पार्टियों और अवॉर्ड फंक्शन में किराए पर लिए गए सूट ही पहने थे।
विज्ञापन
संजय दत्त के कपड़े किराए पर लेकर पहनता था ये हीरो, ऐसे थे शुरुआती दिन
5 of 5
लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है। आज अनिल कपूर ना सिर्फ महंगे और डिजाइनर कपड़े पहनते है बल्कि उनकी बेटी रिया भी एक डिजाइर है जो कई बार अनिल कपूर के कपड़े भी डिजाइन कर चुकी हैं। फिल्म की बात करें तो वो जल्द ही अनीस बज्मी की फिल्म 'मुबारकां' में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।