{"_id":"5c344ce5bdec2256ce082165","slug":"this-adorable-picture-of-aamir-khan-hugging-his-daughter-ira-khan-will-melt-your-heart","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मीडिया से दूर रहने वाली आमिर की बेटी की तस्वीरें आईं सामने, पापा के साथ जमकर मस्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मीडिया से दूर रहने वाली आमिर की बेटी की तस्वीरें आईं सामने, पापा के साथ जमकर मस्ती
Tue, 08 Jan 2019 12:40 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
आमिर खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों परिवार के साथ ज्यादा वक्त गुजार रहे हैं। आमिर की बेटी इरा आम तौर पर मीडिया से दूर रहने पसंद करती हैं। हाल ही में आमिर को मुंबई के एक मार्केट में अपनी बेटी इरा खान के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान वह काफी मस्ती के मूड में दिखाई दिए। वह अपनी बेटी के साथ काफी खुश नजर आ रहे थे। बाप-बेटी की यह जोड़ी बहुत प्यारी लग रही है।
इरा खान
अभिनेता आमिर खान के दो बच्चे बेटी इरा और बेटा जुनैद है। आमिर साल 2002 में वह अपनी पत्नी रीना से अलग हो गए थे। आमिर अपने बच्चों से काफी जुड़े हुए हैं, जो आप इन तस्वीरों में साफ देख सकते हैं। जहां एक तरफ शाहरुख की बेटी सुहाना और अजय की बेटी नीसा की खबरें आए दिन मीडिया में सुनने को मिल जाती हैं, वहीं आमिर की बेटी इरा मीडिया से दूर रहना ही पसंद करती हैं।
Aamir khan
वहीं आपको इरा के बारे में बता दें, इरा का झुकाव बचपन से ही संगीत की तरफ रहा है, लेकिन अभी तक उन्होंने इस बारे में आगे बढ़ने के बारे में नहीं सोचा है। वहीं खबर यह भी हो कि वह म्यूजिक की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहती हैं। फिलहाल आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि इरा कितनी खूबसूरत और स्टाइलिश हैं!
विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir khan
वहीं हाल ही में जब आमिर से सवाल किया गया कि वह इंडस्ट्री में अपने बच्चों को आने देंगे, तो वह कहते हैं कि अगर उनमें यह प्रतिभा हुई तो वह जरुर उनको आगे बढ़ाएंगे। वहीं बीते नवंबर को रिलीज हुई बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह से मुंह की खानी पड़ी है।
विज्ञापन
Aamir Khan
- फोटो : Twitter
यह बॉलीवुड की बिग बजट फिल्म थी। साथ ही आमिर को इस फिल्म से काफी उम्मीदें भी, लेकिन यह दर्शकों के दिलों को जीतने में नाकामयाब रही। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के फ्लॉप हो जाने के बाद आमिर ने फैंस और दर्शकों से इसके लिए माफी भी मांगी और फिल्म को गलती बताया। वहीं अब आमिर खान ने इस न्यू ईयर पर बड़ा संकल्प लिया है कि वह फिर से अपने पुराने अंदाज में लौटेंगे।