सब्सक्राइब करें

इस 'भुतहा' बंगले में जो भी हीरो रहा वो बन गया सुपरस्टार, जानें पूरी कहानी

amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Thu, 30 Mar 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
This haunted bungalow made Rajendra Kumar and Rajesh Khanna superstar
राजेंद्र कुमार और राजेश खन्ना
अगर टैलेंट हो तो इंसान क्या हासिल नहीं कर सकता ? लेकिन कई बार ये टैलेंट भी काम नहीं आता और फिर आपको किसी करिश्मे का इंतजार रहता है। कुछ ऐसा ही करिश्मा हुआ था इन दो एक्टरों की जिंदगी में जिसने दोनो को सुपरस्टार बना दिया।


ये दो एक्टर हैं जुबली कुमार यानि राजेंद्र कुमार और राजेश खन्ना जो बाद में काका के नाम से मशहूर हुए। इन दोनों ने स्टारडम की जो ऊंचाइयां छूईं वो आज तक कोई नहीं छू पाया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनकी सफलता की वजह एक भुतहा बंगला था ?

हैरान रह गए ना ? लेकिन ये सच है। चलिए आपको बताते हैं कैसे।
 
Trending Videos
This haunted bungalow made Rajendra Kumar and Rajesh Khanna superstar
राजेंद्र कुमार और राजेश खन्ना
ये उन दिनों की बात है जब राजेंद्र कुमार की फिल्म इंडस्ट्री में कदम जमाने में लगे हुए थे। वो कई फिल्में कर चुके थे लेकिन सफलता हाथ नहीं लग पा रही थी वहीं दूसरी ओर वो अपने परिवार के लिए बड़े घर की तलाश भी कर रहे थे। तभी किसी ने उन्हें कार्टर रोड पर स्थित एक बंगले के बारे में बताया। राजेंद्र कुमार को वो बंगला पसंद आ गया लेकिन उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वो उस बंगले को खरीद पाते। वो और परेशान हो गए, लेकिन कहते हैं कि भगवान एक रास्ता बंद करता है तो दूसरा खोल भी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
This haunted bungalow made Rajendra Kumar and Rajesh Khanna superstar
राजेंद्र कुमार
राजेंद्र कुमार के साथ भी यही हुआ। निर्देशक बी आर चोपड़ा के रूप में उन्हें उम्मीद की एक किरण नजर आई। वी आर चोपड़ा ने राजेंद्र कुमार को एक फिल्म के लिए एडवांस में पैसे दे दिए और साथ में दो फिल्मों का ऑफर भी। उन पैसों से राजेंद्र कुमार ने कार्टर रोड वाला वो बंगला खरीद लिया।

सभी ने राजेंद्र को वो बंगला खरीदने के लिए मना किया और चेतावनी भी दी। उस बंगले के बारे में कहा जाता था कि वो भुतहा है और वहां भूतों का निवास है। लेकिन राजेंद्र नहीं माने। ना जाने क्यों उनका मन उस बंगले से हट ही नहीं रहा था।

कई लोगों ने राजेंद्र को चेताया कि ये बंगला उनके लिए अच्छा नहीं यहां से आवाजें भी आती हैं औऱ कई लोग यहां से भाग चुके है लेकिन राजेंद्र कुमार मानों उस बंगले के मोह में इतना फंस चुके थे कि उन्होंने किसी की नहीं सुनी।
This haunted bungalow made Rajendra Kumar and Rajesh Khanna superstar
राजेंद्र कुमार
और उसके बाद जो हुआ वो तो इतिहास ही बन गया। इस बंगले में रहने के दौरान राजेंद्र कुमार के करियर में करिश्माई उछाल आया और वो एक बाद एक कई हिट फिल्में देते गए।

राजेंद्र कुमार का स्टारडम ऐसा बढ़ा कि उनकी फिल्में सिनेमाघरों में 25 हफ्तों तक लगातार चलती रहतीं और रिकॉर्ड बनातीं। इसी की वजह से राजेंद्र कुमार का नाम जुबली कुमार पड़ गया। राजेंद्र कुमार उस वक्त सबसे अमीर स्टार बन गए थे।
विज्ञापन
This haunted bungalow made Rajendra Kumar and Rajesh Khanna superstar
राजेंद्र कुमार और राजेश खन्ना
लेकिन कुछ वक्त बाद ही राजेंद्र कुमार के दौड़ते करियर में अचानक ही ब्रेक लग गया और उन्होंने सपोर्टिंग रोल की तरफ अपना रुख कर लिया। आगे कुछ ऐसे हालात बने कि राजेंद्र कुमार कुमार को अपना वो बंगला बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा।

उस वक्त राजेश खन्ना भी फिल्मों में कदम जमाने में लगे थे। राजेश खन्ना ने सोचा कि अगर उन्होंने राजेंद्र खन्ना वाला बंगला खरीद लिया तो हो सकता है कि राजेंद्र कुमार के स्टारडम की कृपा उन पर भी हो जाए और राजेंद्र कुमार की तरह वो भी बड़े स्टार बन जाएं।

और आप यकीन नहीं करेंगे.. हुआ भी यही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed