{"_id":"5a87e6204f1c1b0a7b8b77ad","slug":"this-is-how-anushka-sharma-celebrates-husband-virat-kohli-century","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अफ्रीका में सीरिज जीतने पर पति विराट की तारीफ में क्या बोलीं अनुष्का?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अफ्रीका में सीरिज जीतने पर पति विराट की तारीफ में क्या बोलीं अनुष्का?
Sat, 17 Feb 2018 05:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Feb 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया। कोहली एंड कंपनी ने सेंचुरियन में खेले गए छठें वन-डे में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से रौंदा। इस जीत के साथ ही सीरीज 5-1 से भारत के पक्ष में रही। 205 रनों के लक्ष्य में कप्तान विराट कोहली ने अकेले 129 रनों की नाबाद पारी खेली। जिसके बाद उन्हें न सिर्फ 'मैन ऑफ द मैच' बल्कि 'मैन ऑफ द सीरिज' के खिताब से भी नवाजा गया।
2 of 4
विराट ने इस चमत्कारिक प्रदर्शन का क्रेडिट जहां अनुष्का को दिया तो अनुष्का भी हसबैंड विराट की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाईं। घर पर मैच का लुत्फ उठा रहीं अनुष्का ने सोशल नेटर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए 2 तस्वीरें पोस्ट की।
3 of 4
पहली तस्वीर जहां विराट कोहली के इस सीरिज में लगाए गए तीसरे शतक की तारीफ में हैं। तो अगली फोटो में अनुष्का टीम इंडिया को 5-1 से ऐतिहासिक सीरिज जीत की बधाई दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बता दें कि इसी आखिरी वनडे में जीत के बाद जिस वक्त क्रिकेट कमेंटेटर्स से लेकर फैन्स तक मैन ऑफ द सीरीज कोहली की तारीफ में जुटे थे तब वो इस शानदार कामयाबी का क्रेडिट अपनी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के नाम कर रहे थे। जबरदस्त फॉर्म में चल रहे कोहली ने इसका श्रेय अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।