{"_id":"5a8fe4b74f1c1b3f658b4723","slug":"this-is-how-kajol-and-ajay-devgn-will-celebrate-their-wedding-anniversary-in-singapore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काजोल और अजय देवगन की शादी का सच आया सामने, फिल्म रिलीज से पहले एक्ट्रेस ने कह दी बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काजोल और अजय देवगन की शादी का सच आया सामने, फिल्म रिलीज से पहले एक्ट्रेस ने कह दी बड़ी बात
Fri, 23 Feb 2018 03:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Feb 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kajol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
काजोल और अजय देवगन की शादी को 19 साल हो चुके हैं। 24 फरवरी, 1999 में उन्होंने शादी की थी। इस कपल की वेडिंग ऐनिवर्सरी सेलिब्रेशन का प्लान लीक हो चुका है।
2 of 5
ajay devgn
'पिंकविला' में छपी खबर के मुताबिक काजोल और अजय देवगन अपनी शादी की सालगिरह का जश्न सिंगापुर में मनाएंगे। यहां सेलिब्रेशन की एक और खास वजह है। दरअसल, सिंगापुर में ही दोनों की बेटी न्यासा पढ़ाई कर रही हैं। इसलिए कपल ने यहां जाने का फैसला किया। उनके साथ उनका बेटा युग भी मौजूद होगा।
3 of 5
ajay devgn
इसी बीच काजोल ने अजय देवगन के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन दोनों का रिश्ता इसी वजह से टिका है क्योंकि वे दोनों अलग हैं। काजोल ने कहा, 'मैं बहुत बोलती हूं, और अजय शांत रहते हैं। मैं जो भी कहती हूं वह चुपचाप सुनते हैं और समझने की कोशिश भी करते हैं।' इसी बहाने काजोल ने अगली पीढ़ी को सफल शादी से जुड़ा एक टिप भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ajay devgn
काजोल का कहना है कि आज अधिकतर शादियां सिर्फ इसलिए टूट जाती हैं क्योंकि लोग अपने पार्टनर को 'बेनिफिट ऑफ डाउट' नहीं देते, उनकी भूल को नजरअंदाज नहीं करते। काजोल ने कहा, 'एक गलती हुई नहीं कि कपल एक दूसरे पर आरोप लगाने लगते हैं। ऐसा लगता है जैसे दोनों के बीच जंग छिड़ी हो।' एक्ट्रेस ने कहा कि सफल शादी के लिए जरूरी है कि हम अपने पार्टनर की गलतियों को ठीक करें, उन्हें समझें और समझाएं ना कि कचहरी लगाकर उन्हें गुनहगार साबित करने लगें।
विज्ञापन
5 of 5
ajay devgn
गौरतलब है कि काजोल इन दिनों प्रदीप सरकार की फिल्म 'एला' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह सिंगल पेरेंट का किरदार निभा रही हैं। वहीं अजय देवगन की फिल्म 'रेड' का प्रमोशन शुरू हो चुका है। यह फिल्म 16 मार्च को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।