फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Anniversary: वेडिंग एनिवर्सिरी पर पत्नी मान्यता के पैर दबाते दिखे संजय दत्त, शादी को पूरे हुए 14 साल

Fri, 11 Feb 2022 05:28 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 11 Feb 2022 05:28 PM IST
विज्ञापन
This is how Sanjay dutt and Manyata Dutt are celebrating there 14th wedding anniversary
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : social media
संजय दत्त और मान्यता दत्त आज अपनी शादी की 14वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर मान्यता ने एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट कर सालगिरह की बधाई दी है। दोनों की यह तस्वीर वायरल हो गई है।


 
This is how Sanjay dutt and Manyata Dutt are celebrating there 14th wedding anniversary
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
मान्यता के पैर दबाते दिखे संजू बाबा
अपनी मैरिड लाइफ के 14 साल पूरे होने की खुशी में एक वीडियो साझा करते हुए लिखा,"मेरे जीवन के सारे बेहतरीन दिन आपके साथ बीते हैं। आपकी सच्चाई के लिए आपको बहुत-बहुत प्यार। हैप्पी एनीवर्सरी।" इस वीडियो में संजय सफेद कुर्ता पहने हुए हैं और बहुत शिद्दत से मान्यता के पैर दबा रहे हैं। 

This is how Sanjay dutt and Manyata Dutt are celebrating there 14th wedding anniversary
संजय दत्त और मान्यता दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस ने की तारीफ 
फैंस दोनों की तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए कहा, "बाबा आप बहुत दयालु इंसान हो।" एक अन्य ने लिखा,"कितने अच्छे लग रहे हैं, आप एक लेजेंड हैं।" एक फैन ने संजय की मशहूर फिल्म का डायलॉग लिखा, "लगे रहो मुन्ना भाई।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन
This is how Sanjay dutt and Manyata Dutt are celebrating there 14th wedding anniversary
संजय दत्त अपने परिवार के साथ - फोटो : Instagram/duttsanjay
साल 2020 में संजय दत्त को कैंसर हो गया था। इसके इलाज के दौरान उनकी पत्नी मान्यता दत्त उनकी ताकत बनी थीं। दोनों 11 साल के जुड़वां बच्चों शहरान और इकरा के माता-पिता हैं। संजय की एक 34 वर्षीय बेटी त्रिशला भी हैं, जो उनकी और उनकी स्वर्गीय पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। 

 
विज्ञापन
This is how Sanjay dutt and Manyata Dutt are celebrating there 14th wedding anniversary
शमशेरा - फोटो : सोशल मीडिया
शमशेरा में आएंगे नजर
बीते शुक्रवार को संजय ने अपनी अगली फिल्म शमशेरा की रिलीज डेट शेयर की थी। फिल्म में मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर हैं। यह पीरियड ड्रामा इस साल 22 जुलाई को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। इसके अलावा संजय दत्त पृथ्वीराज में भी नजर आने वाले हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed