फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर हर साल 'कान फिल्म फेस्टिवल' में क्यों जाती हैं ऐश्वर्या? जानिए इसके पीछे की वजह

Wed, 15 May 2019 07:23 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 15 May 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
This is the main reason why Aishwarya Rai Bachchan walked for Cannes Film Festival every year
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : file photo

हर साल फ्रांस के पेरिस शहर में 'कान फिल्म फेस्टिवल' (Cannes Film Festival) का आयोजन किया जाता है। इस फेस्टिवल में दुनिया भर के सितारों का मेला लगता है। इसमें भारत से भी कई एक्ट्रेस अपने अनोखे लुक में रेड कारपेट पर वॉक करती हुई नजर आती हैं। इस इंटरनेशल महोत्सव में कई बार आपने ऐश्वर्या को भी देखा होगा। हर साल ऐश्वर्या को कान में देखकर आपके मन में यह सवाल जरुर आता होगा कि आखिर हर साल वह कान में जाती क्यों है? तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर ऐश्वर्या हर साल इस समारोह में क्यों जाती हैं। 

This is the main reason why Aishwarya Rai Bachchan walked for Cannes Film Festival every year
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : file photo

इंटरनेशनल कॉस्मेटिक प्रोडक्ट 'लॉरियल' पिछले कई सालों से कान का ब्यूटी पार्टनर हैं। भारत से ऐश्वर्या राय लॉरियल की ब्रांड एंबेसडर है। इसी वजह से ऐश्वर्या को कान में ब्रांड लॉरियल की तरफ से इनवाइट किया जाता है। ताकि वो वहां आकर लॉरियल के ब्यूटी प्रोडक्ट का प्रचार कर सकें। बीते कई साल से इसीलिए ऐश्वर्या कान के रेड कारपेट पर स्पॉट की गईं।  इस साल भी ऐश्वर्या 'कान फिल्म फेस्टिवल' में शिरकत करेंगी। 

This is the main reason why Aishwarya Rai Bachchan walked for Cannes Film Festival every year
hina khan - फोटो : file photo

भारत से ऐश्वर्या के अलावा, सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ भी लॉरियल से जुड़ी हुई हैं। इस एक्ट्रेस के अलावा इस बार टीवी स्टार हिना खान भी कान में हिस्सा ले रही हैं। हिना फिल्म लाइन्स (Lines) से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इसी फिल्म के लिए वह कान पहुंची हैं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा भी कान के रेड कारपेट पर पहली बार वॉक करती हुई दिखाई दे सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
This is the main reason why Aishwarya Rai Bachchan walked for Cannes Film Festival every year
aishwarya rai - फोटो : file photo

आपको बता दें, 'कान' फिल्म फेस्टिवल है। इस फेस्टिवल को सिनेमा जगत का सबसे बड़ा इवेंट माना जाता है। इस दौरान कई प्रोग्राम्स भी होते हैं। कान फिल्म फेस्टिवल 14 मई से शुरू हो गया है जो कि 25 मई तक चलेगा। 25 मई तक चलने वाले इस फिल्मोत्सव में 120 देशों के लगभग 40 हजार प्रतिनिधि और करीब पांच हजार फिल्म पत्रकार पहुंचे हैं।

विज्ञापन
This is the main reason why Aishwarya Rai Bachchan walked for Cannes Film Festival every year
Cannes Film Festival - फोटो : file photo

जानकारी के अनुसार, आधिकारिक चयन में सभी खंडों को मिलाकर कुल 111 फिल्में दिखाई जाएंगी। इस बार रोमांस और राजनीति मुख्य विषय हैं। मैक्सिको के फिल्मकार अलेजांद्रो गोंजालेज इनारितू को निर्णायक मंडल (जूरी) का अध्यक्ष बनाया गया है। लेबनान की नदिन लाबाकी अन सर्टेन रिगार्ड खंड के निर्णायक मंडल की अध्यक्ष हैं। 1979 में कंबोडिया में हुए भीषण नरसंहार से जीवित बचकर पेरिस में शरणार्थी का जीवन जी रहे रिथि पांह को कैमरा डि ओर की जूरी का प्रमुख बनाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed