{"_id":"5cf3b27fbdec220715069983","slug":"this-is-the-reason-of-salman-khan-never-go-on-dinner-date-with-katrina-kaif","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कटरीना के साथ कभी डिनर डेट पर नहीं गए सलमान, एक्ट्रेस की इस आदत से कभी नहीं मिला मौका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कटरीना के साथ कभी डिनर डेट पर नहीं गए सलमान, एक्ट्रेस की इस आदत से कभी नहीं मिला मौका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 02 Jun 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और कटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम (beingsalmankhan)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस कटरीना कैफ की आने वाली फिल्म 'भारत' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिलीज से पहले ये दोनों इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं। 'भारत' के प्रमोशन के दौरान सलमान और कटरीना आए दिन अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे भी करते रहते हैं। इस बार इन दोनों ने डिनर डेट को लेकर खुलासा किया है।
2 of 5
katrina kaif salman khan
- फोटो : social media
हाल ही में सलमान खान और कटरीना कैफ 'भारत' का प्रमोशन करने एक शो में पहुंचे। यहां इन दोनों से उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई सवाल किए गए। यहां कटरीना से पूछा गया कि वह किस के साथ डिनर डेट पर जाना पसंद करेंगे? इस पर कटरीना कैफ ने अपने जवाब में कहा कि, 'मर्लिन मुनरो, नरेंद्र मोदी और कोंडोलीजा राइस के साथ जाना चाहेगी।'
3 of 5
salman khan, katrina kaif
- फोटो : social media
कटरीना कैफ के जवाब के बाद शो की एंकर ने पूछा कि उन्होंने सलमान खान का नाम क्यों नहीं लिया। इस पर कटरीना ने कहा कि,'नहीं मैं सलमान खान के साथ कभी डेट पर नहीं गई। सलमान खान बाहर डिनर पर नहीं जाते हैं।' वहीं सलमान खान ने उनके साथ अपनी बात जोड़ते हुए कहा है कि,'वह कटरीना के साथ इसलिए कभी डिनर पर नहीं गए क्योंकि वह शाम 6.30 बजे डिनर करना पसंद करती हैं और उस समय मेरा लंच टाइम होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
salman khan
- फोटो : social media
गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म 'भारत' पर रिलीज से पहले संकट के बादल मंडरा गए हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। इस याचिका के अनुसार सलमान खान की फिल्म 'भारत' अनुच्छेद 3 (Emblems & Names Act) का उल्लंघन करती है।
विज्ञापन
5 of 5
salman khan
- फोटो : social media
इस अनुच्छेद के तहत किसी भी देश के प्रतीक चिन्ह और नाम का इस्तेमाल किसी भी कमर्शियल उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकता है। हालांकि सेंसर बोर्ड ने सलमान की फिल्म 'भारत' को बिना किसी कट के U/A सर्टिफिकेट के साथ हरी झंड़ी दे दी है। ऐसे में रिलीज से पहले 'भारत' के खिलाफ जनहित याचिका दायर होना सलमान खान के लिए संकट पैदा कर सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।