{"_id":"62aa234d76b8b95345300844","slug":"throwback-know-what-happen-when-rani-mukherjee-ask-laal-singh-chaddha-actor-aamir-khan-for-an-autograph-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Thursday Throwback: जब आमिर खान का ऑटोग्राफ लेने पहुंचीं रानी मुखर्जी, अभिनेता का गुस्सा देख टूट गया था दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Thursday Throwback: जब आमिर खान का ऑटोग्राफ लेने पहुंचीं रानी मुखर्जी, अभिनेता का गुस्सा देख टूट गया था दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Thu, 16 Jun 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
रानी मुखर्जी, आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' हैं, जो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की वजह से सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसमें आमिर के साथ करीना कपूर नजर आएंगी। करीना के अलावा, आमिर खान ने कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया है, जिसमें रानी मुखर्जी का नाम भी शामिल है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रानी मुखर्जी एक समय पर आमिर खान की फैन रह चुकी हैं। इतना ही नहीं, रानी एक बार आमिर का ऑटोग्राफ तक लेने पहुंच गई थीं, जिसके बदले में अभिनेता ने रानी को हैरान कर देने वाली प्रतिक्रिया दी थी। आइए आज आपको इसके बारे में बताते हैं।
2 of 4
रानी मुखर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
रानी मुखर्जी ने कई मौकों पर बताया है कि वह कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। वह सिर्फ अपनी मां के कहने पर सिनेमा जगत में आई थीं। एक बार रानी मुखर्जी ने अपनी और आमिर खान की पहली मुलाकात के बारे में बताया था। ये तब की बात है जब आमिर सिनेमा जगत में कदम रख चुके थे और रानी फिल्मी दुनिया से दूर थीं। ऐसे में रानी आमिर को काफी पसंद करती थीं। इसी वजह से वह आमिर से उनका ऑटोग्राफ मांगने चली गईं, जिस पर उन्हें आमिर ने गुस्से वाली प्रतिक्रिया दी।
3 of 4
गुलाम में आमिर खान और रानी मुखर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
रानी मुखर्जी ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि मैं हमेशा से आमिर खान और शाहरुख खान की फैन रही हूं। लेकिन एक बार मैं आमिर का ऑटोग्राफ लेने गई थी, उस वक्त आमिर जूही चावला के साथ लव लव लव की शूटिंग कर रहे थे। मैं खुशी खुशी जब आमिर के पास गई और मैंने उन्हें ऑटोग्राफ बुक दी। लेकिन वह थोड़े गुस्से में थे। उन्होंने बस मेरी बुक ली और साइन करके लौटा दी। इससे मेरा दिल टूट गया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गुलाम में आमिर खान और रानी मुखर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान और रानी मुखर्जी फिल्म 'गुलाम' में साथ नजर आए थे और जब दोनों इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब रानी मुखर्जी ने आमिर को दोनों की पहली मुलाकात याद करवाने की कोशिश भी की थी। अभिनेत्री ने इंटरव्यू में बताया था, 'जब हम आती क्या खंडाला की शूटिंग कर रहे थे, तब मैंने उनसे पूछा था, आमिर क्या आपको याद है कि आपने लव लव लव की शूटिंग के दौरान एक छोटी लड़की को ऑटोग्राफ दिया था? वह मैं थी। आमिर ने मेरी बात का भरोसा नहीं किया था। तब मैंने उन्हें ऑटोग्राफ बुक भी दिखाई थी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।