फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#ThrowBackThursday गोविंदा के डूबते करियर को इसी फिल्म से मिला ट्रैक, जानिए और भी कई रोचक बातें

Thu, 21 Mar 2019 07:35 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Thu, 21 Mar 2019 07:35 AM IST
विज्ञापन
Throwback Thursday Picture Of Govinda and divya bharti From Shola Aur Shabnam Movie
गोविंदा और दिव्या भारती
बॉलीवुड में एक जमाने में कॉमेडी किंग माने जाने वाले एक्टर गोविंदा की फिल्में उनके नाम से ही चल जाती थीं। गोविंदा ने उस दौर की हर छोटी बड़ी एक्ट्रेस के साथ काम किया लेकिन एक एक्ट्रेस ऐसी थी जिसके साथ काम करने के बाद गोविंदा का डूबता करियर फिर से ट्रैक पर आ गया था। इस एक्ट्रेस के साथ गोविंदा ने फिल्म 'शोला और शबनम' की। आइए #Throwbackthursday में आज बात करते हैं डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'शोला और शबनम' की।
Throwback Thursday Picture Of Govinda and divya bharti From Shola Aur Shabnam Movie
गोविंदा और दिव्या भारती
गोविंदा की पहली फिल्म 'इल्जाम' सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद गोविंदा को लगभग एक ही जोनर की फिल्में ऑफर होने लगी थी और एक जैसी फिल्में करने की वजह से गोविंदा की एक के बाद एक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिटने लगी। एक समय ऐसा आया जब गोविंदा का करियर बुरी तरह से लड़खड़ा गया था, 1986 में आई फिल्म 'लव 86' के बाद गोविंदा ने लगभग पचास से भी ज्यादा फिल्में की लेकिन, एक भी नहीं चलीं।
 
Throwback Thursday Picture Of Govinda and divya bharti From Shola Aur Shabnam Movie
गोविंदा और दिव्या भारती
इसके बाद साल 1992 रिलीज हुई डेविड धवन की फिल्म 'शोला और शबनम'। फिल्म में प्यार र मोहब्बत के अलावा फुल टू मसाला था और दिव्या भारती के साथ फ्रेश केमिस्ट्री ने बॉलीवुड में गोविंदा के करियर को नई दिशा दी। ये फिल्म ऐसे वक्त पर रिलीज हुई जब किसी और से ज्यादा गोविंदा को एक ब्लॉकबस्टर फिल्म की जरूरत थी। शोला और शबनम जबरदस्त हिट रही। फिल्म में दिव्या भारती और गोविंदा की जोड़ी खूब पसंद की गई। इसी फिल्म ने बॉलीवुड में म्यूजिकल मसाला फिल्मों का नया ट्रेंड शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback Thursday Picture Of Govinda and divya bharti From Shola Aur Shabnam Movie
गोविंदा और दिव्या भारती
इसके बाद डेविड धवन ने अपनी कई फिल्मों में गोविंदा को साइन किया। 'आंखें' से लेकर 'हीरो नंबर वन', 'कुली नंबर वन', 'हसीना मान जाएगी', 'राजा बाबू', 'साजन चले ससुराल' से लेकर तो पार्टनर तक एक से बढकर एक सुपरहिट फिल्में दी। ऐसा नहीं है कि, किसी और डायरेक्टर के साथ गोविंदा ने फिल्में नहीं की लेकिन, हरमेश मल्होत्रा के निर्देशन में 'दुल्हे राजा' छोड़ कर बाकी सभी फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप रही। गोविंदा के साथ डेविड की केमिस्ट्री फिल्मी पर्दे पर हमेशा सफल रही।
विज्ञापन
Throwback Thursday Picture Of Govinda and divya bharti From Shola Aur Shabnam Movie
गोविंदा और दिव्या भारती
इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान गोविंदा ने दिव्या भारती और साजिद नाडियाडवाला की मुलाकात करवाई थी। पहली मुलाकात के बाद ही उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया। साजिद से शादी करने के लिए दिव्या ने अपना धर्म भी बदला था उन्होंने अपना धर्म बदलते हुए साजिद को अपना पति बनाने के लिए इस्लाम धर्म कबूल किया था। शादी के महज 11 महीने बाद ही दिव्या भारती की मौत हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed