फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Throwback Thursday: जब सलमान पर अरबाज के बेटे ने उठा दिया हाथ, खुद दबंग खान भी रह गए थे हैरान

Thu, 15 Jun 2023 01:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 15 Jun 2023 01:50 PM IST
विज्ञापन
Throwback Thursday When Arbaaz Khan Son Arhaan Khan Beat Salman Khan After Watching Dabangg Scene
सलमान खान, अरबाज खान, अरहान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में दबंग खान के नाम से भी जाना जाता है। सुपरस्टार अपने गुस्से के लिए पूरे बॉलीवुड में मशहूर हैं। बड़े से बड़ा कलाकार भी उनसे पंगा लेने से बचता है, लेकिन अगर आपको यह बताया जाए कि सलमान एक छोटे से बच्चे से पिट चुके हैं तो शायद आपको इस बात से हैरानी होगी। आज के थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको सलमान का यह दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं।


Filmy Wrap: 'दंगल' के हर सीन के लिए 120 बार रिहर्सल करते थे आमिर और राखी को मिला नया हमसफर? पढ़ें फिल्मी खबरें

Throwback Thursday When Arbaaz Khan Son Arhaan Khan Beat Salman Khan After Watching Dabangg Scene
दबंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यह बात साल 2010 की है।  उस समय सलमान फिल्म 'दबंग' में काम कर रहे थे। फिल्म में उनके साथ अरबाज खान भी अहम भूमिका में थे। फिल्म में वह मक्खी नाम के शख्स के किरदार में थे। सोनाक्षी सिन्हा ने भी इस फिल्म से इंडस्ट्री में कदम रखा था।
Cordelia bribery case: मुंबई कोर्ट से सैम डिसूजा को नहीं मिली राहत, अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

Throwback Thursday When Arbaaz Khan Son Arhaan Khan Beat Salman Khan After Watching Dabangg Scene
सलमान और अरबाज - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में एक सीन था, जिसमें चुलबुल पांडे अपने भाई मक्खी की हरकतों से परेशान होकर उनकी जमकर पिटाई कर देते हैं। इस सीन को देखने के बाद अरबाज के बेटे अरहान काफी ज्यादा गुस्से से भर गए थे और उन्होंने सलमान खान पर हाथ उठा डाला था। इस किस्से के बारे में खुद सलमान ने फिल्म 'अंतिम' के प्रमोशन के दौरान बताया थी।
Tiku Weds Sheru: कंगना और इरफान के साथ बनने वाली थी 'टिकू वेड्स शेरू', बॉलीवुड की 'क्वीन' का दिलचस्प खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback Thursday When Arbaaz Khan Son Arhaan Khan Beat Salman Khan After Watching Dabangg Scene
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने यह किस्सा शेयर करते हुए बताया था, ''दबंग के सीन को देखने के बाद अरहान को लगा कि मैंने सच में उसके पिता (अरबाज) को मारा है, जिसके बाद वह रोते हुए आया और मुझे मारना शुरू कर दिया। तब मैंने उससे पूछा कि क्या हुआ बेटा तो वो बोला कि आपने मेरे पापा को मारा है और यह कहते हुए वह मुझे जोर जोर से मारने लगा। इसके बाद अरबाज को बुलाया गया और उसे काबू में किया गया।''
Vijay-Mrunal: विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर ने मिलाया हाथ, SVC 54 में पहली बार साथ काम करते आएंगे नजर

विज्ञापन
Throwback Thursday When Arbaaz Khan Son Arhaan Khan Beat Salman Khan After Watching Dabangg Scene
सलमान खान - फोटो : social media
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान इन दिनों 'टाइगर 3' को लेकर बिजी चल रहे हैं। फिल्म में वह एक बार फिर से दमदार एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान भी पठान बनकर कैमियो करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मनीष शर्मा के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म को दिवाली के आसपास रिलीज करने की तैयारी की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed