फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Throwback Thursday: जब अजय देवगन ने एक आंख से कर डाली इस फिल्म की शूटिंग, जानिए दिलचस्प किस्सा

Thu, 25 Jul 2024 11:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 25 Jul 2024 11:05 AM IST
विज्ञापन
Throwback Thursday When Auron Mein Kahan Dum tha Actor Ajay Devgn shoot khakee with one eye
खाकी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

अजय देवगन की गिनती हिंदी फिल्मों के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में होती है। एक्शन, इमोशनल से लेकर कॉमेडी किरदारों को निभाने तक में वह माहिर माने जाते हैं। अभिनेता जल्द ही औरों में कहां दम था नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ तब्बू भी हैं। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म को लेकर लगातार चल रही चर्चाओं के बीच आज के थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको अजय देवगन से जुड़ा किस्सा ही बताने जा रहे हैं। 

Throwback Thursday When Auron Mein Kahan Dum tha Actor Ajay Devgn shoot khakee with one eye
खाकी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

आपको जानकर हैरानी होगी कि अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करने वाले अजय देवगन ने एक फिल्म की शूटिंग केवल एक आंख के साथ की है। जी हां, आपने बिल्कुल ठीक सुना...इस बात का खुलासा अजय के मेकअप आर्टिस्ट हरीश ने किया था। 

Throwback Thursday When Auron Mein Kahan Dum tha Actor Ajay Devgn shoot khakee with one eye
खाकी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने एक बातचीत के दौरान बताया था कि फिल्म खाकी की शूटिंग अजय देवगन को एक आंख के साथ ही करनी पड़ी थी। हरीश के मुताबिक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें अजय देवगन के मेकअप के लिए बुलाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback Thursday When Auron Mein Kahan Dum tha Actor Ajay Devgn shoot khakee with one eye
खाकी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

इस दौरान उन्हें कुछ दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया। हरीश के अनुसार फिल्म में अजय देवगन की आंखों के साथ कुछ अलग करना था। इसलिए उन्होंने अजय और निर्देशक के निर्देशों का पालन करते हुए अभिनेता की आंखों में पैच लगा दिए।

विज्ञापन
Throwback Thursday When Auron Mein Kahan Dum tha Actor Ajay Devgn shoot khakee with one eye
खाकी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

इस पैच के कारण अजय को परेशानी का सामना पड़ा। हरीश के मुताबिक शूटिंग के दौरान अजय की एक आंख बंद ही रहती थी और पूरी शूटिंग उन्होंने ऐसे ही की। वर्क फ्रंट की बात करें तो औरों में कहां दम था के बाद अजय देवगन जल्द ही सिंघम अगेन में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को दिवाली के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है।
Rohit Shetty: लगातार असफल हो रही हिंदी फिल्मों को रोहित ने बताया बुरा दौर, 'सिंघम अगेन' से जताई उम्मीदें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed