फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Throwback Thursday: सबके बीच ब्रिटेन के राजा चार्ल्स को पद्मिनी कोल्हापुरे ने किया था KISS, खड़ा हुआ था बवाल

Thu, 15 Sep 2022 09:25 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 15 Sep 2022 09:25 AM IST
विज्ञापन
Throwback Thursday When Padmini Kolhapure kissed Prince Charles on the street in front of everyone
पद्मिनी कोल्हापुरे और प्रिंस चार्ल्स - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 8 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन के बाद उनके बड़े बेटे चार्ल्स को ब्रिटेन की गद्दी पर बैठाया गया है। यानी अब चार्ल्स के हाथ में ब्रिटेन की कमान है। लेकिन इन सबके बीच चार्ल्स का एक किस्सा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। चार्ल्स का यह किस्सा बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे से जुड़ा हुआ है। थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको इसी किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं।

Throwback Thursday When Padmini Kolhapure kissed Prince Charles on the street in front of everyone
पद्मिनी कोल्हापुरे - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, यह किस्सा उन दिनों का है जब पद्मिनी कोल्हापुरे बतौर अभिनेत्री फिल्मी दुनिया में सक्रिय थीं और वह अपनी फिल्म 'आहिस्ता आहिस्ता' की शूटिंग कर रही थीं। यह फिल्म साल 1981 में रिलीज हुई थी। उन दिनों किंग चार्ल्स ब्रिटेन के प्रिंस थे और तब वह भारत आए थे। इस दौरान चार्ल्स ने मुंबई में फिल्मों के सेट पर जाने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद उन्हें पद्ममिनी कोल्हापुरे की फिल्म के सेट पर ले जाया गया। 

Throwback Thursday When Padmini Kolhapure kissed Prince Charles on the street in front of everyone
पद्मिनी कोल्हापुरे, प्रिंस चार्ल्स - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

फिल्म के सेट पर प्रिंस चार्ल्स का पद्मिनी कोल्हापुरे ने स्वागत किया था। चेहरे पर एक लंबी स्माइल के साथ उन्होंने पहले चार्ल्स को फूलों की माला पहनाई थी। इसके बाद अभिनेत्री ने अचानक ही आगे बढ़कर उनके गाल पर किस कर दिया था। इस घटना से खुद प्रिंस चार्ल्स और वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए थे। पद्मिनी और प्रिंस चार्ल्स के बीच हुआ यह किस बेशक आज के समय में आम बात हो। लेकिन उन दिनों यह एक विवाद बन गया था और इसकी चर्चा भारत के साथ ब्रिटेन में भी खूब हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback Thursday When Padmini Kolhapure kissed Prince Charles on the street in front of everyone
पद्मिनी कोल्हापुरे - फोटो : इंस्टाग्राम

हालांकि, एक इंटरव्यू में पद्मिनी कोल्हापुरे ने इस घटना का जिक्र करते हुए अपनी बात भी रखी थी। अभिनेत्री ने कहा था कि वह जब मुंबई आए थे तब मुझे यह बिल्कुल समझ नहीं आया था कि वह शूट क्यों देखना चाहते हैं। हम राजमहल स्टूडियो में शूटिंग कर रहे थे। अभिनेत्री शशिकला ने उनकी आरती उतारी और फिर मैंने आगे बढ़कर उन्हें माला पहनाई। इसके बाद मैंने उनके गाल पर किस कर दिया। लेकिन यह उन दिनों बहुत बड़ी बात हो गई थी। एक बार जब मैं लंदन छुट्टियों पर गई थी तब एक ऑफिसर ने मुझसे पूछ लिया था कि आप वही महिला हैं, जिन्होंने प्रिंस चार्ल्स को किस किया था और मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed