बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने फिल्म कहो न प्यार है से अपने करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म की रिलीज के बाद ऋतिक रातों रात स्टार बन गए थे। इसका निर्देशन राकेश रोशन ने किया था। हालांकि, इस फिल्म की वजह से ऋतिक के परिवार के साथ कुछ ऐसा हुआ था, जिसे पूरी फैमिली जिंदगी भर नहीं भूल सकती। आज के थर्सडे थ्रोबैक में हम आपको इस फिल्म से ही जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं।
Throwback Thursday: जब कहो न प्यार है की सफलता बन गई राकेश रोशन की जान की आफत, शूटर्स ने बरसा दी थीं गोलियां
साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म कहो न प्यार है रिलीज के बाद लोगों के दिल और दिमाग दोनों पर छा गई थी। पहली ही फिल्म से ऋतिक की फैन फॉलोइंग में जबर्दस्त इजाफा देखने को मिला था। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म शानदार कमाई कर रही थी। यही बात ऋतिक और राकेश के लिए परेशानी का सबब बन गई।
Deepika Padukone: दीपिका को क्यों आई रणबीर की याद, एक्टर के साथ शेयर किया दस साल पुराना वीडियो
दरअसल, फिल्म के सुपरहिट होते ही राकेश अंडरवर्ल्ड के नजरों में आ गए। उन्हें मुनाफे का हिस्सा शेयर करने की लगातार धमकियां मिलने लगीं। राकेश ने इन बातों को दरकिनार करते हुए ऐसा करने से मना कर दिया, जिसके बाद एक दिन उनके ऑफिस के बाहर दो शूटरों ने उन पर गोलियां बरसा दीं।
Chidiakhana: राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम की फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, इस फिल्म को रिलीज तक नसीब नहीं हुई
इस फायरिंग में राकेश बुरी तरह से घायल हो गए थे। उन्हें एक गोली कंधे पर और एक छाती पर लगी थी। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसकी वजह से उनकी जान बच सकी। बता दें कि कहो न प्यार है के बाद भी राकेश ने ऋतिक रोशन के साथ कई फिल्में बनाई हैं जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई हैं।
Sara Ali Khan: 'महाकाल' मंदिर जाने पर ट्रोल करने वालों को सारा ने दिया करारा जवाब, बोलीं- ऐसे ही जाती रहूंगी
साल 2003 में आई कोई मिल गया ब्लॉकबस्टर रही थी। इसके बाद कृष और कृष 3 ने भी टिकट खिड़की पर जमकर धमाल मचाया था। चर्चा है कि राकेश इन दिनों कृष 4 पर काम कर रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि इस बार वह इस फिल्म के निर्देशन की कमान किसी और हाथ में सौंप सकते हैं।
Night Manager 2: 'अब शुरू होगी राजा के पहरेदार की कहानी', नाइट मैनेजर के सीजन 2 का नया पोस्टर आया सामने
