फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Throwback Thursday: जब सलमान खान के सामने फूट-फूटकर रोने लगीं कटरीना कैफ, बीच में रोकनी पड़ी शूटिंग

Thu, 12 Oct 2023 11:06 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 12 Oct 2023 11:06 AM IST
विज्ञापन
Throwback Thursday When Tiger 3 Actress Katrina Kaif Cried in front of Salman Khan Know Story here
सलमान खान-कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह फिल्म यशराज राज के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। 16 अक्तूबर को फिल्म का ट्रेलर जारी करने की योजना है। फिल्म में कटरीना कैफ भी लीड रोल में। इसमें वह एक बार फिर दमदार एक्शन करती नजर आने वाली हैं। आज के थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको टाइगर फ्रेंचाइजी की ही फिल्म से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं।


Azmeri Haque Badhon: मैं बांग्लादेश की बेटी हूं, शोहरत और दौलत की चाहत से ज्यादा मुझे अपने देश से प्यार है

Throwback Thursday When Tiger 3 Actress Katrina Kaif Cried in front of Salman Khan Know Story here
सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

यह बात टाइगर जिंदा है की रिलीज के समय की है। उस समय सलमान और कटरीना अलग-अलग मंचों पर अपनी फिल्म का जोर-शोर से प्रचार कर रहे थे। इस दौरान दोनों एक डांस रियलिटी शो 'डांस चैंपियन' के सेट पर पहुंचे। इस शो की एक परफॉर्मेंस देखकर कटरीना काफी ज्यादा भावुक हो गईं और अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सकीं। हालात कुछ इस  तरह के हो गए कि इसकी शूटिंग तक रुकवानी पड़ी।

Throwback Thursday When Tiger 3 Actress Katrina Kaif Cried in front of Salman Khan Know Story here
सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, तेरे नाम के एक गाने पर शो के एक प्रतियोगी ने परफॉर्म किया। उसे देखकर अभिनेत्री के आंसू छलक पड़े और वह फूट-फूटकर रोने लगीं। कटरीना की हालत देखकर शो का माहौल बदल गया और शूटिंग को 10 मिनट तक रोकना पड़ा। ऐसा इसलिए किया गया कि उन्हें फिर से नॉर्मल किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback Thursday When Tiger 3 Actress Katrina Kaif Cried in front of Salman Khan Know Story here
सलमान खान, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद शो की शूटिंग जब शुरू हुई तब सलमान खान ने कटरीना का मूड ठीक करने का जिम्मा संभाला और सीधा स्टेज पर पहुंच गए। उन्होंने सुल्तान फिल्म के जग घूमया गाने पर शानदार डांस किया, जिसे देखकर अभिनेत्री के चेहरे पर मुस्कान आ गई। बता दें कि टाइगर जिंदा है सलमान के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है।

विज्ञापन
Throwback Thursday When Tiger 3 Actress Katrina Kaif Cried in front of Salman Khan Know Story here
सलमान खान-कटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला मुंबई

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था। रिलीज के बाद फिल्म ने भारत के साथ विदेश में भी धुआंधार कमाई की थी। सलमान को एक्शन अवतार में देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। वहीं, टाइगर 3 की बात करें तो इसका निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। इससे पहले वह शाहरुख खान के साथ फैन बना चुके हैं।
Indian 2: इंडियन 2 को लेकर आया नया अपडेट, जानकर खुश हो जाएंगे कमल हासन के फैंस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed