फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नौवें दिन 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' ने मेकर्स को रुलाया, कलेक्शन देखते ही उड़े होश

Sun, 18 Nov 2018 07:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Updated Sun, 18 Nov 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
thugs of hindostan Day nine collection
Thugs Of Hindostan - फोटो : file photo

यशराज बैनर की बिग बजट फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का कलेक्शन तो दिन प्रतिदिन कम हो रहा था, लेकिन इतना कम रह जाएगा, मेकर्स ने कभी नहीं सोचा होगा। पहले हफ्ते जिस तरह फिल्म का हश्र रहा उसके बाद दूसरे हफ्ते में इससे ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई ठग्स ऑफ हिंदोस्तान से काफी उम्मीदें थीं जिन्हें पूरा करने में फिल्म नाकामयाब रही।

thugs of hindostan Day nine collection
Thugs Of Hindostan - फोटो : twitter

आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म की क्रिटिक्स ने काफी आलोचना की। दिवाली की छुट्टियों को देखकर माना जा रहा था फिल्म पहले हफ्ते में डेढ़ सौ करोड़ का आंकड़ा तो आसानी से पार कर लेगी। पहले दिन फिल्म ने 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई भी कर ली थी, वहीं नौवें दिन तक आते-आते ये बॉक्स ऑफिस पर धराशाई हो गई।

thugs of hindostan Day nine collection
Thugs Of Hindostan - फोटो : twitter

नौंवे दिन आते ही इसकी कमाई 1.25 करोड़ ही रही,जबकी फिल्म मेकर्स को इस फिल्म से कहीं ज्यादा उम्मीद थी।  फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, हिंदी में ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने पहले दिन 50.75 करोड़, कमाए, वहीं, इस सोमवार को महज 5.50 करोड़, मंगलवार को 4.35 करोड़, वहीं बुधवार को 3.50 की कमाई की है। कुल 132.35 करोड़ का बिजनेस किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
thugs of hindostan Day nine collection
Thugs Of Hindostan - फोटो : file photo

240 करोड़ के बजट में  बनी फिल्म करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। इतना ही नहीं फिल्म को दुनिया भर में 7000 स्क्रीन्स मिले हैं। फिल्म को कुल तीन भाषाओं हिन्दी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया गया है, इसे विजय कृष्णा आचार्य ने डायरेक्ट किया है। आचार्य ने इससे पहले धूम 3 बनाई थी, उसमें भी आमिर खान और कटरीना कैफ थे। 

विज्ञापन
thugs of hindostan Day nine collection
thugs of hindostan - फोटो : file photo

महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को नेगेटिव रिव्यू मिलने पर पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें आलोचना से कोई परेशानी नहीं होती क्योंकि इससे कम से कम यह तो सुनिश्चित होता है कि रचनात्मक काम को दर्शक देख रहे हैं, बल्कि इसके कि लोग फिल्म देख ही नहीं रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed