फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को सलमान खान ने किया था रिजेक्ट, लिस्ट के नाम देखकर नहीं होगा यकीन

Mon, 02 Oct 2023 11:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 02 Oct 2023 11:05 AM IST
विज्ञापन
Tiger 3 Actor Salman Khan Rejected These Blockbuster Movies Bajirao Mastani Ghajini Chak De India DDLJ
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला

सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। अभिनेता जल्द ही यशराज की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म की छोटी सी झलक टाइगर का मैसेज के रूप में लोगों को देखने को मिली थी। इस टीजर के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। माना जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल दिखा सकती है। ऐसे में आज हम आपको उन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें सलमान खान रिजेक्ट कर चुके हैं।


Tejas: तेजस का टीजर हुआ रिलीज, भारतीय वायुसेना पायलेट के रूप में खूब जमीं कंगना रणौत

Tiger 3 Actor Salman Khan Rejected These Blockbuster Movies Bajirao Mastani Ghajini Chak De India DDLJ
गजनी - फोटो : सोशल मीडिया
गजनी

साल 2008 में रिलीज हुई गजनी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।  फिल्म में आमिर खान के साथ असिन लीड रोल मेंं दिखी थीं। टिकट खिड़की पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। बॉलीवुड में 100 करोड़ क्लब की शुरुआत भी इसी फिल्म ने की थी। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि निर्देशक एआर मुरुगदास की यह फिल्म आमिर से पहले सलमान खान को ऑफर हुई थी।

Tiger 3 Actor Salman Khan Rejected These Blockbuster Movies Bajirao Mastani Ghajini Chak De India DDLJ
फिल्म: चक दे इंडिया - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
चक दे इंडिया

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी चक दे इंडिया देश की आइकॉनिक फिल्मों में से एक हैं। आज भी छोटे स्क्रीन पर लोग इसे देखना पसंद करते हैं। देशभक्ति की भावना से भरपूर इस फिल्म में शाहरुख खान ने दमदार भूमिका निभायी थी। फिल्म में वह भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच के रूप में दिखे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म पहले सलमान खान के पास थी। रिपोर्ट्स के दावों के मुताबिक इस फिल्म में सलमान कुछ बदलाव चाहते थे। बात न बनने पर उन्होंने इस प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger 3 Actor Salman Khan Rejected These Blockbuster Movies Bajirao Mastani Ghajini Chak De India DDLJ
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : Social Media
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे है। इस फिल्म से अभिनेता बॉलीवुड के किंग बन गए थे। फिल्म को देश के साथ विदेश में भी भरपूर प्यार मिला था। आदित्य चोपड़ा ने इस फिल्म से अपने डायेक्शन करियर की शुरुआत की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में पहले सलमान खान काम करने वाले थे, लेकिन किन्हीं वजहों से ऐसा संभव नहीं हो सका।

विज्ञापन
Tiger 3 Actor Salman Khan Rejected These Blockbuster Movies Bajirao Mastani Ghajini Chak De India DDLJ
बाजीराव मस्तानी, - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बाजीराव मस्तानी

फिल्म बाजीराव मस्तानी संजय लीला भंसाली के करियर की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है। समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक ने इस फिल्म की खूब प्रशंसा की थी। फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जोनस नजर आए थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये तीनों फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। दरअसल, संजय अभिनेता सलमान खान, ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी के साथ यह फिल्म बनाना चाहते थे, लेकिन हम दिल चुके सनम के बाद सलमान-ऐश्वर्या का ब्रेकअप हो गया और फिल्म की कास्टिंग नहीं हो सकी। इसके बाद करीना कपूर के नाम पर भी विचार किया गया, लेकिन फिर भी चीजें सही दिशा में नहीं गईं और आखिरकार रणवीर सिंह को लीड रोल में रखकर यह फिल्म बनाई गई।
Pulkit Samrat: 'जवान के साथ फुकरे 3 का है खास कनेक्शन', पुलकित सम्राट ने शाहरुख की फिल्म को लेकर कही यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed