सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर एक्शन फिल्म 'टाइगर 3' पिछले काफी समय सुर्खियां बटोर रही है। साल 2012 और 2017 में 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' के जरिए फैंस का दिल जीतने वाली सलमान-कटरीना की जोड़ी 'टाइगर 3' के साथ लौट रहे हैं। बीते दिन फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिससे दर्शकों का खूब प्यार मिला। ट्रेलर के सभी दृश्यों में से सबसे ज्यादा जिस एक सीन की चर्चा हो रही है वह कटरीना कैफ का टॉवल फाइटिंग सीन है। सभी फैंस ने इस सीन को देखकर खूब तालियां बजाईं और इसके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। हाल ही में कटरीना कैफ के साथ यह सीन शूट करने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री मिशेल ली ने इस दृश्य की शूटिंग पर खुलासा करके सभी की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
Tiger 3: 'टाइगर 3' के टॉवल फाइटिंग सीक्वेंस पर मिशेल ली ने किए चौंकाने वाले खुलासे, कटरीना की जमकर की तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस दिन इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' का ट्रेलर रिलीज हुआ था उस दिन से ही दर्शक इस एक्शन पैक्ड फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देने का इंतजार कर रहे हैं। सभी के दिन में सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी को एक बार फिर साथ में देखने की जितनी इच्छा है उतना ही उन सभी का मन अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को एक बार फिर एक्शन करते देखने का है। ट्रेलर में कटरीना कैफ के टॉवल फाइटिंग सीन ने सभी के दिलों में फिल्म को लेकर इस कदर बज बनाया है कि वे जानने के लिए उत्सुक है कि आखिर इसकी शूटिंग किस तरह की गई होगी। इस सीन के लिए सभी के मन में उठते तरह-तरह के सवालों का जवाब हॉलीवुड एक्ट्रेस मिशेल ली ने खुद दिया है। बता दें, मिशेल ली वही एक्ट्रेस हैं, जो इस सीन में कटरीना कैफ के साथ दो-दो हाथ करती नजर आ रही हैं।
मिशेल ली ने हाल ही में खुलासा किया कि कटरीना और उन्होंने हमाम में सीन शूट करने से पहले दो हफ्ते से अधिक समय तक इसके लिए प्रैक्टिस की थी। उन्होंने कहा, 'मैं बिलकुल भी आश्चर्यचकित नहीं हूं। जब हम इसकी शूटिंग कर रहे थे तो मुझे लगा कि यह बहुत ग्रैंड होने वाला है। हमने कुछ हफ्तों तक लड़ाई सीखी और प्रैक्टिस की और फिर इसे शूट किया। सीन के लिए तैयार किए गए सेट का डिजाइन भव्य था और लड़ाई सही में मजेदार थी। एक इंटरनेशनल फिल्म में होना मेरे लिए अद्भुत था।'
फिल्म के सीन और उसके सेट की भव्यता का खुलासा करने के बाद मिशेल ली ने कटरीना की तारीफ की। कटरीना की प्रशंसा करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि एक्शन सीन को बेहतर बनाने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस के समर्पण ने उन्हें प्रभावित किया है। मिशेल बोलीं, 'कटरीना उतनी ही सुंदर और प्रोफेशनल थीं, जितना होना चाहिए था। उन्होंने अपने हर मूवमेंट को सटीक बनाने के लिए सही में कड़ी मेहनत की। यह बिल्कुल क्लियर था कि उन्हें कोरियोग्राफी का अनुभव था इसलिए उनके साथ काम करना बेहद आसान था। हमने खूब पसीना बहाया।'