फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiger 3 Ticket Sales Record: ‘टाइगर 3’ ने तोड़ा ‘जवान’ का एडवांस टिकट बिक्री रिकॉर्ड, निगाहें अब ओपनिंग पर

Sat, 11 Nov 2023 07:12 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 11 Nov 2023 07:12 PM IST
विज्ञापन
Tiger 3 advance booking ticket sales create new record Jawan Pathaan baahubali 2 war salman khan yrf
टाइगर 3 और जवान - फोटो : अमर उजाला

फिल्म ‘किसी का भाई किसी का जान’ के बाद बड़े परदे पर वापसी करने जा रहे अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ ने देश में अब तक रिलीज हुई हिंदी फिल्मों में एडवांस बुकिंग के दौरान टिकटें बेचने का नया रिकॉर्ड बना दिया है। ये फिल्म देश में अब तक रिलीज हुई सारी हिंदी फिल्मों में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग टिकटें बेचने का फिल्म ‘जवान’ का रिकॉर्ड भी तोड़ चुकी है। दिवाली के दिन 12 नवंबर को रिलीज हो रही फिल्म ‘टाइगर 3’ तेलुगू और तमिल में भी रिलीज हो रही है और फिल्म के दक्षिण भारतीय संस्करणों की एडवांस बुकिंग टिकट बिक्री काफी अच्छी मानी जा रही है।

Tiger 3 advance booking ticket sales create new record Jawan Pathaan baahubali 2 war salman khan yrf
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एडवांस बुकिंग में बिकीं 6.24 लाख टिकटें
शनिवार देर शाम तक मिले आंकड़ों के मुताबिक यशराज फिल्म्स की नई फिल्म ‘टाइगर 3’ की एडवांस बुकिंग में छह लाख 24 हजार से ज्यादा टिकटें अब तक नेशनल चेन्स के सिनेमाघरों में बिक चुकी हैं। किसी हिंदी फिल्म की रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में बिकी ये अब तक की सबसे ज्यादा टिकटें हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘पठान’ के पास था जिसने एडवांस बुकिंग में नेशनल चेन्स के सिनेमाघरों में एडवांस बुकिंग में 5.57 लाख टिकटें बेचने में सफलता पाई थी।

Jared Leto: संगीतकार जेरेड लेटो ने किया खतरनाक स्टंट, 102 मंजिला इमारत पर चढ़ने का वीडियो हुआ वायरल
 
Tiger 3 advance booking ticket sales create new record Jawan Pathaan baahubali 2 war salman khan yrf
‘बाहुबली 2’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘बाहुबली 2’ ने बेची थीं 6.50 लाख टिकटें
‘फिल्म ‘टाइगर 3’ से आगे एडवांस बुकिंग टिकट बिक्री में अब सिर्फ फिल्म ‘बाहुबली 2’ है जिसने रिलीज से पहले 6.50 लाख टिकटें बेची थीं। फिल्म ‘टाइगर 3’ की एडवांस बुकिंग ने शुक्रवार की रात से एकदम से रफ्तार पकड़ी है और टिकट बिक्री से हुई आमदनी को अगर जोड़ा जाए तो ये करीब 17 करोड़ रुपये हो चुकी है। माना जा रहा है कि ये फिल्म रिलीज के पहले दिन शानदार ओपनिंग करेगी और दिवाली पर रिलीज होने वाली फिल्मों की ओपनिंग का ये नया रिकॉर्ड बना सकती है। फिल्म की ओपनिंग 40 से 50 करोड़ रुपये के बीच रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
 

Diwali 2023: इस दिवाली मन में हौसलों का दीया जलाएं, बोनी कपूर से सीखें, बच्चों के दिल को ऐसे रोशन करना

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger 3 advance booking ticket sales create new record Jawan Pathaan baahubali 2 war salman khan yrf
टाइगर 3 और जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ओपनिंग डे के आंकड़ों पर नजर
देश में अब तक हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों में पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड अब फिल्म  ‘जवान’ के पास है जिसने सितंबर महीने में ही जन्माष्टमी के दिन रिलीज होकर 75 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग ली थी। फिल्म ‘टाइगर 3’ की एडवांस बुकिंग में हो रही टिकटों की बिक्री को देखते हुए ये तय माना जा रहा है कि ये फिल्म रिलीज के पहले दिन बेस्ट दिवाली ओपनर का रिकॉर्ड जरूर बनाएगी।

नेशनल चेन्स में एडवांस बुकिंग में बिकी टिकटें
नेशनल चेन्स के सिनेमाघरों में एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा टिकटें बेचने वाली बेस्ट 10 हिंदी फिल्में इस प्रकार है:
 
फिल्म एडवांस बुकिंग में बिकी टिकटें
टाइगर 3 6.24 लाख
पठान                                 5.57 लाख
वॉर    4.05 लाख
प्रेम रतन धन पायो 3.40 लाख
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान 3.16 लाख
सुल्तान 3.10 लाख
दंगल 3.05 लाख
ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा 3.02 लाख
संजू  2.94 लाख
टाइगर जिंदा है 2.76 लाख

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed