फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiger 3: 'टाइगर 3' की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग से खुशी से झूमीं कटरीना कैफ, फिल्म पर अभिनेत्री ने जताया गर्व

Wed, 15 Nov 2023 07:26 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 15 Nov 2023 07:26 PM IST
विज्ञापन
Tiger 3 Salman Khan movie broke record on box Office Katrina Kaif expressed Happiness for the film know detail
कटरीना कैफ, टाइगर 3 - फोटो : social media

'टाइगर...जब तक मरा नहीं समझो हारा नहीं..' सलमान खान की फिल्म के इस तरह के डायलॉग सुनकर सभी के दिल में 'टाइगर 3' के लिए प्यार उमड़ रहा है। ओपनिंग डे पर ही 'टाइगर' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी दहाड़ लगाई कि सभी को पीछे छोड़ दिया। फिल्म लगातार ताबड़तोड़ कमाई करती हुई आगे बढ़ रही है। मतलब साफ है 'टाइगर 3' को दर्शकों का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस से मिल रहे इस प्यार से फिल्म के मेकर्स ही नहीं सितारे भी बेहद खुश हैं। सलमान खान के बाद अब कटरीना कैफ ने 'टाइगर 3' को मिल रहे इस भरपूर प्यार के लिए धन्यवाद कहा है।   

Tiger 3 Salman Khan movie broke record on box Office Katrina Kaif expressed Happiness for the film know detail
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी अभिनीत 'टाइगर 3', 12 नवंबर को दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक माना जा रहा है। रिलीज के बाद से ही फिल्म का उत्साह और क्रेज दर्शकों के बीच बेजोड़ है। दिवाली की छुट्टी के दिन रविवार को रिलीज होकर इसने सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की और उसके बाद से ही लगातार शानदार कमाई कर रही है। अब कटरीना कैफ ने इसके लिए अपना उत्साह और आभार व्यक्त किया है।

Tiger 3 Salman Khan movie broke record on box Office Katrina Kaif expressed Happiness for the film know detail
टाइगर 3-कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ ने टाइगर 3 की ग्रैंड ओपनिंग पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा, 'इस दिवाली देश भर के लोगों के लिए टाइगर 3 जो व्यापक मनोरंजन लेकर आई है, उसे देखना सच में आनंददायक है। देश के सभी कोनों से दर्शकों को फिल्म के लिए उत्साहित देखना आश्चर्यजनक है। लोग सिनेमाघरों में खुशी से नाच रहे हैं। दर्शकों का उत्साह, जयकार और सीटियां इस त्योहार के सीजन के दौरान सिनेमाघरों में उनके द्वारा बिताए गए अविश्वसनीय समय को दर्शाती हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger 3 Salman Khan movie broke record on box Office Katrina Kaif expressed Happiness for the film know detail
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कटरीना कैफ ने आगे कहा, 'लोगों का मनोरंजन करने के लिए समर्पित व्यक्ति के रूप में, यह मेरे लिए बहुत महत्व रखता है। मुझे टाइगर 3 पर बहुत गर्व है और मुझे खुशी है कि इस फ्रेंचाइजी की प्रत्येक फिल्म ने दर्शकों के लिए यादगार यादें बनाई हैं। यह साल हिंदी सिनेमा के लिए अभूतपूर्व रहा है और मैं रोमांचित हूं कि टाइगर 3 को दर्शक सिनेमाघरों में पसंद कर रहे हैं।' आपको बता दें, कटरीना के साथ ही फिल्म के मुख्य अभिनेता सलमान खान ने भी लोगों का आभार व्यक्त किया। 
Tiger 3: 'टाइगर 3' को मिल रहे प्यार से सलमान खान गदगद, दर्शकों का जताया अभार

विज्ञापन
Tiger 3 Salman Khan movie broke record on box Office Katrina Kaif expressed Happiness for the film know detail
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान खान ने कहा, 'मैं टाइगर 3 के लिए दर्शकों और प्रशंसकों की प्रतिक्रिया से खुश हूं। उन्होंने फिल्म को शानदार शुरुआत दी है और मुझे खुशी है कि इस फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग भी सफलता की कहानी लिख रहा है। टाइगर एक एक ऐसी फ्रेंचाइजी है जो मेरे दिल के करीब है। इसलिए फिल्म दर फिल्म इसे अधिक से अधिक प्यार मिलता देखना वास्तव में विशेष है। मुझे उम्मीद है कि फिल्म दुनियाभर में दर्शकों का मनोरंजन करती रहेगी।' 'टाइगर 3' में सलमान खान और कटरीना कैफ के अलावा इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। 
Koffee With Karan 8: करण जौहर को अनफॉलो करना चाहती हैं करीना कपूर खान, वजह बनी निर्देशक की पाउट सेल्फी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed