{"_id":"654865ad35527ce4ad099b95","slug":"tiger-3-star-salman-khan-suhana-sonam-kapoor-babil-kriti-sanon-many-celeb-attends-manish-malhotra-diwali-party-2023-11-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Manish Malhotra Diwali Party: मनीष मल्होत्रा ने दी दिवाली पार्टी, सलमान और ऐश्वर्या समेत जुटे ये सितारे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Manish Malhotra Diwali Party: मनीष मल्होत्रा ने दी दिवाली पार्टी, सलमान और ऐश्वर्या समेत जुटे ये सितारे
रोशनी का पर्व नजदीक है। हर तरफ तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, ऐसे में बॉलीवुड भला कैसे पीछे रहेगा? यहां भी सितारों ने त्योहार का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। बीती शाम मशहूर सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने मुंबई में दिवाली की पार्टी दी। इसमें फिल्म जगत की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। रेखा, सोनम कपूर, तमन्ना भाटिया, कृति सेनन, सुहाना खान समेत तमाम सितारों ने समां बांध दिया। कौन-कौन पहुंचा पार्टी में आइए जानें...
2 of 7
नोरा-मनीष मल्होत्रा-सोनम कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मनीष मल्होत्रा ने इस पार्टी की मेजबानी की। डिजाइनर खुद ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए। पार्टी में नोरा फतेही शाइनिंग ग्रे कलर की ड्रेस में पहुंचीं। वहीं, अभिनेत्री सोनम कपूर साड़ी में नजर आईं। सोनम गोल्डन कलर की साड़ी काफी स्टाइलिश लगीं।
अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने भी इस पार्टी में अपने लुक से समा बांध दिया। वह मनीष की पार्टी में ब्लैक कलर की साड़ी पहने नजर आईं। साड़ी में शमिता बला की खूबसूरत लगीं। उनके अलावा तमन्ना भाटिया भी मनीष मल्होत्रा की इस दिवाली पार्टी में साड़ी पहनकर आईं। सिल्वर, पिंक और पर्पल कलर की शिमरी साड़ी में तमन्ना बला की खूबसूरत लगीं। उनके अलावा जोया अख्तर भी काफी स्टाइलिश लुक में नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
नव्या-पूजा हेगड़े-फातिमा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पार्टी में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भी शामिल हुईं। लाल रंग की साड़ी में वह बेहद हसीन लगीं। उनके अलावा पूजा हेगड़े और फातिमा सना शेख भी लाल साड़ी पहने नजर आईं। पूजा ने अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
5 of 7
ऐश्वर्या-सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।