'टाइगर' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त 'टाइगर 3' इन दिनों चर्चाओं में है। महज तीन दिन में फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आने वाला है। सलमान खान और कटरीना कैफ की केमिस्ट्री को पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। साथ ही मेकर्स भी बीते कुछ दिनों से मूवी से जुड़ा कोई न कोई अपडेट और पोस्टर जारी कर इस उत्सुकता को बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में टाइगर के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। फिल्म के ट्रेलर को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने पास कर दिया है। तो आइए जान लेते हैं कि इसे कौन सा सर्टिफिकेट मिला है, और इसका रनटाइम क्या होने वाला है।
Tiger 3 Trailer: सेंसर बोर्ड ने इस सर्टिफिकेट के साथ पास किया 'टाइगर 3' का ट्रेलर, रन टाइम से भी उठा पर्दा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित और यशराज फिल्म्स के तहत आदित्य चोपड़ा के जरिए निर्मित 'टाइगर 3' इस वर्ष की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म है। इसमें इमरान हाशमी भी खलनायक की भूमिका में हैं। यह मूवी वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें 'वॉर' (2019) और 'पठान' (2023) भी शामिल हैं। 'टाइगर 3' की कहानी कथित तौर पर 'वॉर' और 'पठान' की घटनाओं के बाद की है, जिसमें सलमान खान का किरदार अविनाश सिंह राठौड़ उर्फ टाइगर एक नए खतरे का सामना करता है।
'टाइगर 3' का ट्रेलर आखिरकार 16 अक्तूबर को अपनी रिलीज के लिए तैयार है। जानकारी है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने यू/ए प्रमाणपत्र के साथ फिल्म के ट्रेलर को मंजूरी दे दी है। इसका मतलब यह है कि इसे वयस्कों के साथ-साथ वयस्कों की देखरेख में बच्चे भी देख सकते हैं। ट्रेलर, जो 2 मिनट और 51 सेकंड लंबा है, 16 अक्तूबर को सोशल मीडिया पर छाने के लिए तैयार है।
दुखद: मशहूर मलयालम फिल्म प्रोड्यूसर पीवी गंगाधरन का हुआ निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में सलमान खान का एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें वह बंदूक पकड़े हुए पहले से ज्यादा खतरनाक दिख रहे हैं। इसके साथ ही सोलो पोस्टर में कटरीना कैफ ने भी अपने जोया अवतार से दर्शकों के उत्साह को बढ़ा दिया है। सुपरस्टार्स के प्रशंसक ट्रेलर और फिल्म के स्क्रीन पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Tanushree Dutta: राखी सावंत के खिलाफ तनुश्री दत्ता ने दर्ज करवाई FIR, नाना पाटेकर पर भी जमकर बरसीं एक्ट्रेस
'टाइगर 3', टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है, जो 2012 में 'एक था टाइगर' से शुरू हुई थी। यह 2017 में 'टाइगर जिंदा है' के साथ जारी रही। फिल्म में कटरीना कैफ जोया की भूमिका में हैं, जो एक आईएसआई एजेंट और टाइगर की पत्नी हैं। 'टाइगर 3' के दिवाली के शुभ अवसर पर 10 नवंबर, 2023 को रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म का बजट 300 करोड़ है। इस तरह यह यशराज फिल्म्स के लिए अब तक का सबसे महंगा प्रोजेक्ट है।