फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतिक रोशन के मुद्दे पर बोले टाइगर, मेरा सपना पूरा हो गया, दिशा पर भी दिया बयान

Thu, 13 Sep 2018 02:00 PM IST
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Sep 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
Tiger, my dream was fulfilled on the issue of Hrithik Roshan, statement given on the direction
Tiger Shroff
मुंबई में हाल के दिनों में ऋतिक रोशन और दिशा पटानी के बीच हुई अनबन की खबरें सुर्खियों में रहीं। खबरें ये भी आती रही हैं कि दिशा पटानी ने ऋतिक रोशन का एक मैसेज अपने दोस्त टाइगर के साथ शेयर किया और इसी के बाद ये सारी बातें शुरू हुईं। पहले इस मुद्दे पर ऋतिक रोशन ने सफाई दी। उसके बाद दिशा पटानी का बयान सामने आया और अब टाइगर ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है। आगे की स्लाइड में जानते हैं क्या है पूरा मामला...
Tiger, my dream was fulfilled on the issue of Hrithik Roshan, statement given on the direction
disha patani
मीडिया रिपॉर्ट्स के अनुसार एक वक्त था जब ऋतिक रोशन ने दिशा के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की। ऋतिक ने टाइगर की इस करीबी दोस्त को मैसेज कर डेट पर जाने के लिए पूछा था। जिससे दिशा काफी खफा थीं। अब दिशा का कहना है कि उनकी वैसे ही ऋतिक रोशन से ज्यादा बातचीत नहीं होती और जितना भी थोड़ा बहुत उनके बीच संवाद हुआ है वह बहुत ही शालीन और खुशनुमा रहा है। 

 
Tiger, my dream was fulfilled on the issue of Hrithik Roshan, statement given on the direction
Hrithik Roshan
यशराज फिल्म्स ने हाल ही में टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन के साथ एक एक्शन थ्रिलर शुरू की है और कहा गया कि इस फिल्म की हीरोइन के तौर पर दिशा को भी अप्रोच किया गया है। इस वजह से समय-समय पर फिल्म की मीटिंग के दौरान ऋतिक, दिशा और टाइगर मिलते रहते हैं। इस दौरान जब टाइगर से बात की गई तो उन्होंने इस बात को अफवाह बताया और कहा कि मैं तो बहुत खुश हूं कि हम तीनों को एक साथ काम करने का मौका मिला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger, my dream was fulfilled on the issue of Hrithik Roshan, statement given on the direction
Hrithik Roshan
गौरतलब है कि टाइगर बचपन से ही ऋतिक रौशन के बहुत बड़े फैन हैं। टाइगर को आपने कई फिल्मों में ऋतिक के डांस को कॉपी करते देखा होगा। यशराज फिल्म्स बैनर के तहत अब दोनों एक साथ डांस करते दिखेंगे। अक्टूबर महीने में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। तीनों इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed